ब्रेकिंग
Chhattisgarh Electricity Protest: बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल; साय सरकार प... Korba Rojgar Mela: 641 पदों के लिए रोजगार मेला आयोजित; युवाओं की कम भागीदारी ने बढ़ाई चिंता Chhattisgarh Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में बढ़ोतरी पर सियासत तेज; कांग्रेस ने... Ranchi RSS Office Attack: संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार; कोडरमा में ट्रेन से द... Jharkhand Rajya Sabha Election: मुख्यमंत्री आवास में महागठबंधन की बैठक; मॉक पोल में जीत का दावा, भाज... Bokaro Steel Plant Accident: बीपीएससीएल कोल हैंडलिंग प्लांट में हादसा; काम के दौरान ठेका कर्मी की मौ... Ranchi News: नामकुम रेलवे स्टेशन के पास मिला आरपीएफ जवान का शव; वर्दी में था जवान, जांच में जुटी पुल... Ranchi Crime News: बरियातू में पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी पवन मुंडा गिरफ्तार Jharia Water Crisis: बागडीगी बस्ती में 6 महीने से पानी का संकट; बीसीसीएल (BCCL) कार्यालय के बाहर लोग... Bokaro Land Subsidence: बेरमो कोयलांचल में अचानक धंसी जमीन; नीचे धधक रही आग, लोगों में दहशत

आप’दा’ के भ्रष्टाचार पर और कड़ा प्रहार होगा… द्वारका रैली में AAP पर पीएम मोदी का हमला

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तेज सियासी सरगर्मी के बीच पीएम मोदी ने शुक्रवार को द्वारका में रैली की. इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा, आप’दा’ के भ्रष्टाचार पर और कड़ा प्रहार होगा. जिन्होंने दिल्ली को लूटा है, उन्हें लौटाना ही पड़ेगा. विधानसभा के पहले सत्र में ही सीएजी की रिपोर्ट टेबल पर रखी जाएगी. इस रिपोर्ट में आप’दा’ सरकार के घोटालों का जिक्र है, जिसे ये सरकार दबाकर बैठी है. मैंने दिल्ली के मिजाज को देखा है, दिल्ली के मतदाता का उत्साह देखा है. दिल्ली के लोगों के दिल में आप’दा’ वालों के लिए जो नफरत है, उसे मैंने देखा है. अब कुछ ही दिन बाकी है आप’दा’ सरकार का कच्चा चिट्ठा सामने आएगा. ये लोग झूठ फैलाते हैं. ये लोग झुग्गियों में जाकर झूठ फैला रहे हैं. सच ये है कि मोदी सरकार जहां झुग्गी है, वहीं पर पक्का मकान बनाकर दे रही है.

पीएम मोदी ने कहा, 5 फरवरी आएगी…आप’दा’ जाएगी…भाजपा आएगी.दिल्ली में मतदान होने में अब बस पांच दिन बचे हैं.दिल्ली के लोगों ने ठान लिया है कि आप’दा’ वालों को भगाना है. इस बार भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनाना है. भाजपा दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी एक झलक यहां द्वारका में दिखती है.

दिल्ली को डबल इंजन वाली सरकार चाहिए

प्रधानमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार ने यहां भव्य यशोभूमि का निर्माण कराया. यशोभूमि की वजह से यहां द्वारका, दिल्ली के हजारों नौजवानों को रोजगार मिला है. यहां के लोगों का व्यापार बढ़ा है. आने वाले समय में ये पूरा क्षेत्र एक प्रकार से स्मार्ट सिटी होगा. दिल्ली को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन वाली सरकार चाहिए.

आप’दा’ वालों ने दिल्ली को लूट लिया है

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आपने पहले कितने ही साल कांग्रेस को देखा, फिर दिल्ली पर आप’दा’ वालों ने कब्जा कर लिया. आप’दा’ वालों ने दिल्ली को अपनी राजनीति चमकाने का एटीएम बना दिया है. आप’दा’ वालों ने दिल्ली का पैसा निचोड़ लिया है, लूट लिया है. दिल्ली में घोटाले करके ये आप’दा’ वाले कालेधन से देश के दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाते हैं.

अब मुझे दिल्ली की सेवा करने का मौका दें

पीएम मोदी ने कहा, आपने मुझे देश की सेवा करने का बार-बार अवसर दिया है. अब आप मुझे डबल इंजन सरकार बनाकर दिल्ली की भी सेवा करने का मौका दें. दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए, ताकि मिलजुल कर दिल्ली की हर बड़ी समस्या का समाधान हो.हमें मिलकर दिल्ली को लूट और झूठ की आप’दा’ से मुक्त कराना है.

शीशमहल बनवाने वालों को गरीब का दर्द समझ नहीं आएगा

प्रधानमंत्री ने कहा, आप’दा’ सरकार ने केंद्र सरकार के बनाए हुए हजारों घर दिल्ली के गरीबों को नहीं सौंपे हैं. अपने लिए करोड़ों का शीशमहल बनवाने वालों को गरीब का ये दर्द कभी समझ नहीं आएगा. गरीबों के घर के लिए यहां भाजपा सरकार बननी जरूरी है. मेरा अपना तो कोई घर नहीं है लेकिन मेरा सपना है कि मैं हर गरीब को पक्का घर दूं. मगर, आप’दा’ सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है कि आपको पक्के घर न मिल पाएं.