ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

शादी से पहले ही मिल गया था कटरीना कैफ और विकी कौशल के रिश्ते का पक्का सबूत, फिर एक्ट्रेस ने उठाया था ये कदम

कोविड-19 के बाद से पैपराजी कल्चर को बहुत बढ़ावा मिला है, जिसने आज की जेनरेशन को अपने मोबाइल फोन से चिपका दिया है. ये लोग अपने पसंदीदा सेलेब्स पर नजर रखने के लिए इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया हैंडल लगातार स्क्रॉल करते रहते हैं. कुछ वक्त पहले अरबाज और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने अपने दोस्तों देव रैयानी और आरुष वर्मा के साथ पॉडकास्ट ‘डंब बिरयानी’ पर मुंबई के पैपराजी के साथ बाचतीत की थी. इस बातचीत में पैपराजी ने विकी-कटरीना के राज खोले थे.

एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के लिए काम करने वाले दो पैपराजी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स के बारे में बात की थी. उन्होंने विकी कौशल और कटरीना कैफ के शुरुआती डेटिंग के दिनों की एक घटना के बारे में बताया, जब कटरीना ने पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी कि वो दोनों की एक साथ क्लिक की गई फोटोज को डिलीट कर दें और इसके बदले में एक्सक्लूसिव सोलो फोटोज ले लें.

जब कटरीना ने पैपराजी के साथ की डील

विकी और कटरीना इंटस्ट्री के मशहूर कपल्स में से एक हैं. दोनों ने अपने रिश्ते को तब तक ऑफिशियल नहीं किया था, जब तक उन्होंने राजस्थान में सात फेरे नहीं ले लिए थे. कटरीना और विकी के शादी से पहले के किस्से को याद करते हुए पैपराजी ने कहा था, “कटरीना ने एक बार मुझे उनकी फोटोज क्लिक करने से रोक दिया था. ये वो दौर था जब विकी के साथ उनका रिश्ता नया था, तब मैंने उनकी कुछ फोटोज क्लिक की थीं. उन्होंने मुझसे कहा कि उन फोटोज को डिलीट कर दो, जब मैं तैयार होकर आऊंगी, तो मैं तुम्हें सोलो एक्सक्लूसिव फोटोज दूंगी. उनके मैनेजर ने मेरा नंबर ले लिया था और एक हफ्ते के बाद उन्होंने मुझे यशराज स्टूडियो के बाहर बुलाया था और फिर एक्सक्लूसिव फोटोज दी थीं.”

सिद्धार्थ और अनन्या ने भी डिलीट कराए थे फोटोज

पैप्स ने अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के साथ भी हुए एक ऐसे किस्से को याद किया था. उन्होंने बताया था, “एक बार मैं गोवा में थी और छुट्टियां मना रही थीं. उसी वक्त मेरे बॉस का फोन आया और उन्होंने मुझसे तुरंत एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा था, क्योंकि ये कपल उस दिन गोवा से मुंबई जा रहा था. दोनों की फोटोज क्लिक की गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने साथ के फोटोज डिलीज करवा दिए थे. लेकिन फिर उन्होंने पैपराजी को सिंगल फोटोज दिए थे.”