ब्रेकिंग
Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन... Patna Coaching Controversy: रौशन आनंद ने फैजल खान पर लगाया भाई की हत्या का आरोप; FIR न दर्ज होने पर ... Banking Fraud in Surguja: होम लोन के नाम पर अधिकारी से 57 लाख की ठगी; 6 बैंकों से निकाला 1 करोड़ का ल... Kota Medical College News: प्रसूताओं की मौत पर बड़ा खुलासा; रिपोर्ट में इलाज में गंभीर लापरवाही का दा... Chhattisgarh Crime: कोरिया में ट्रिपल मर्डर; रेत के अवैध कारोबार की जंग में भाजपा नेता को कार में जि... Surat Textile News: देश का पहला विशेष टेक्सटाइल पुलिस स्टेशन सूरत में; कपड़ा व्यापारियों को धोखाधड़ी स... Gurugram Metro News: सोहना रोड के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी; 17 स्टेशन वाले नए मेट्रो कॉरिडोर का ... Ayodhya Ram Mandir Investigation: चढ़ावे में गड़बड़ी मामले की जांच तेज; अब डॉ. अनिल कुमार मिश्र से पूछत... Ayodhya Ram Mandir Gold Scam: राम मंदिर में सोना घोटाला? करोड़ों के दान पर सवाल, SIT की जांच तेज

जयपुर की वो जगह, जहां मिलता है भारत के हर कोने का खाना; मसाले से है कनेक्शन

राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने हेरिटेज के साथ-साथ चटपटे खाने के लिए भी काफी मशहूर है. फिर बात चाहे वहां की हींग वाली कचौरी की हो या फिर पेड़ के पत्ते पर मिलने वाली कुल्फी की. अपने अलग स्वाद के लिए जयपुर की गलियां काफी मशहूर हैं. यहां आने वाले घुमक्कड़ लोगों को तो गलियां छानकर खाने में बहुत मजा आता है.

हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो चाहते हैं कि वो जहां भी घूमने के लिए जाएं, वहां उन्हें किसी एक जगह पर ही अलग-अलग टेस्ट मिल जाए. जयपुर ऐसे लोगों का भी स्वागत करता है. यहां एक ऐसी जगह है, जहां देशभर का टेस्ट एक साथ आप एंजॉय कर सकते हैं. इस जगह का नाम है मसाला चौक.

अलबर्ट हॉल के पास मौजूद है मसाला चौक

जयपुर में कहां मिलेगा भारत के कोने-कोने का खाना? इसका एक ही जवाब है मसाला चौक. ये जगह विश्व प्रसिद्ध अलबर्ट हॉल के पास मौजूद है. भीड़-भाड़ होने पर भी ये जगह शांत और आनंदित कर देती है. गली-मोहल्ले में मिलने वाले चटकारे और उतनी कीमत वाली खाने की चीजें यहां मिल जाएंगी. यानी पेट और जीभ के साथ-साथ जेब के हिसाब से भी ये जगह लोगों के लिए बेहतर है.

मसाला चौक में जाने का लगता है टिकट

हवा महल की तरफ से जाने पर अलबर्ट हॉल के ठीक पीछे मौजूद मसाला चौक परिसर में अंदर जाने के लिए 10 रुपए का टिकट लगता है. गेट पर सेकंडों में आपको ये टिकट मिल जाता है. हवा महल से यहां तक आप ई-रिक्शा से भी आसानी से पहुंच सकते हैं. हालांकि, अगर आप अपनी कार से जाते हैं तो उसके लिए यहां फ्री पार्किंग की सुविधा भी मौजूद है.

टिकट लेने के बाद अंदर एंट्री होती है. एंट्री के साथ ही अंदर का खूबसूरत नजारा दिखता है. साथ ही लाइन से चारों तरफ दुकानें नजर आती हैं. अंदर सेल्फ सर्विस की सुविधा है. यानी जो भी आपको खाना हो, उसके लिए आपको संबंधित दुकान पर जाना होगा. इसके बाद वहां से खाना लेना होगा. अंदर जगह-जगह कूड़ा रखने की व्यवस्था की गई है. तपती गर्मी में भी अंदर गर्मी न लगे, इसके लिए भी बेहतर व्यवस्था की गई है.