ब्रेकिंग
Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर International Yoga Day Ambikapur: अंबिकापुर में योगमय हुआ छत्तीसगढ़; सीएम विष्णु देव साय ने 5 हजार ल... Protocol Violation in Bemetara: योग दिवस कार्यक्रम में प्रशासन की चूक; पोस्टर से साजा विधायक का फोटो... NEET-UG 2026 Raipur: रायपुर में नीट परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट; 25 केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच के बा... Koriya Illegal Mining News: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन; 9 वाहन जब्त, कारोबारियों मे... Rahul Gandhi in Chhattisgarh: राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा; 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्य... Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार जारी; मौसम विभाग ने बताया कब तक होगी एंट... GPM Crime News: मरवाही में पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को किया अगवा; बंदूक की नोक पर ले उड़े क... Child Labour Rescue in Mahasamund: आयोग की अध्यक्ष ने पिकअप वाहन से छुड़ाए 6 बच्चे; बैंड पार्टी के खि...

शहडोल में देर रात अस्पताल में इलाज कराने पहुंच गया भालुओं का झुंड, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जंगली जानवरों का मूवमेंट, बाघ के बाद अब भालू का रिहायशी इलाके में मूवमेंट देखने को मिला है, गुरुवार की देर रात अस्पताल में भालुओं का झुंड घुस गया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनसुकली शासकीय अस्पताल में भालुओं के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग भालुओं को अस्पताल इलाज कराने जाने जैसे सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं।

 रिहायशी इलाके में भालू के दस्तक की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे और भालुओं की निगरानी शुरू कर दी है। एक दिन पहले अमझोर वन परिक्षेत्र के अमृत विधा पीठ स्कूल के पास महुआ के पेड़ पर 12 घंटे तक भालू चढ़ा रहा था, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।