ब्रेकिंग
NEET Exam Ajmer Dispute: राजस्थान में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बुर्का पहनकर पहुंची छात्रा को रोका; ... Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Tamil Nadu Gas Leak: तिरुवल्लूर के कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर International Yoga Day Ambikapur: अंबिकापुर में योगमय हुआ छत्तीसगढ़; सीएम विष्णु देव साय ने 5 हजार ल... Protocol Violation in Bemetara: योग दिवस कार्यक्रम में प्रशासन की चूक; पोस्टर से साजा विधायक का फोटो... NEET-UG 2026 Raipur: रायपुर में नीट परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट; 25 केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच के बा... Koriya Illegal Mining News: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन; 9 वाहन जब्त, कारोबारियों मे... Rahul Gandhi in Chhattisgarh: राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा; 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्य... Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार जारी; मौसम विभाग ने बताया कब तक होगी एंट... GPM Crime News: मरवाही में पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को किया अगवा; बंदूक की नोक पर ले उड़े क...

कटनी में ATM ब्लास्ट से होटल में लगी भीषण आग, 15 जनवरी को होना था उद्घाटन

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में आने वाले रंगनाथ थाना क्षेत्र में नवनिर्मित होटल में गुरुवार की देर रात को भीषण आग लग गई, आपको बता दें की होटल के नीचे एटीएम में ब्लास्ट हुआ था। जिसके बाद आग पूरे होटल में फैल गई, बताया जा रहा है कि होटल के साथ ओलिव रेस्टोरेंट का भी आधा हिस्सा जलकर राख हो गया है।

आग की सूचना पर तत्काल 12 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थीं और 3 घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। लेकिन आग किन कारण के चलते लगी इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।