ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

GPM Crime News: मरवाही में पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को किया अगवा; बंदूक की नोक पर ले उड़े कार में

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम उषाढ़ में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दो बदमाशों ने पुलिस का गेटअप धारण कर एक किराना व्यापारी का अपहरण कर लिया। इस वारदात के बाद से पूरे वनांचल जिले में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी है।

कैसे रची गई अपहरण की साजिश?

पीड़ित व्यापारी गिरीश यादव अपने घर पर मौजूद थे, तभी ओडिशा पासिंग नीले रंग की कार में सवार दो अज्ञात व्यक्ति वहाँ पहुँचे। पहले उन्होंने बहाने से गिरीश यादव के घर का पता पूछा और फिर उनके पुत्र पंकज यादव से सिगरेट व पानी खरीदा। जब गिरीश यादव को बाहर बुलाया गया, तो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन पर पिस्तौल तान दी। परिजनों द्वारा विरोध करने पर उन्होंने गोली मारने की धमकी दी और व्यापारी को जबरन कार में बैठाकर फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और धाराओं का विवरण

घटना की सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस सक्रिय हुई। पत्नी दुर्गा यादव की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 110/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों पर BNS की धारा 140(3), 333, 351(3), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज किया है। एएसपी अविनाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

 क्षेत्र में दहशत का माहौल

जीपीएम जिले में हुई इस अपहरण की घटना ने आम जनता के बीच डर पैदा कर दिया है। व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।