ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...

इंदौर में नगर निगम की टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपियों सहित कई अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बीते कल पशु छुड़ाने को लेकर हिन्दू संगठन व अन्य लोगों ने नगर निगम की टीम पर हमला किया था, जिस में वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की गई थी। पूरे दिन चले घटनाक्रम के बाद देर रात पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी की शिकायत पर बलवा प्राणघातक हमला सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि पूरा मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है जहां राजेंद्र नगर और सत्यदेव नगर में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए दो गायों के बाड़े तोड़े गए थे।

जिसके बाद बीच रास्ते में पशु ले जाते समय हिन्दू संगठन और आसामाजिक तत्वों द्वारा रास्ते में रोक कर निगम टीम पर हमला किया गया था। वहीं निगम कर्मियों के साथ लाठी डंडो से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाई गई, इसके साथ ही नगर निगम के वाहनों पर भी जमकर तोड़फोड़ की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे।

पूरे दिन चले इस घटनाक्रम के बाद देर रात अन्नपूर्णा पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी की शिकायत पर देर रात बलवा प्राणघातक हमला और अन्य धाराओं के तहत तीन लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आपको बता दें इस मामले को लेकर पूरा दिन दबाव प्रभाव का दौर चलता रहा नगर निगम कर्मियों ने विरोध में बड़ी संख्या में जमा होकर थाने का घेराव भी किया था, जिसके बाद पुलिस ने विभन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।