ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...

दर्द से तड़प रहे घायल कोबरा को लेकर अस्पताल पहुंच गया सर्प मित्र, बचाई जान

बुधनी। मध्य प्रदेश के बुधनी जिले में घायल हुए कोबरा सांप को बचाने के लिए चिकित्सक ने 25 टांके लगाए हैं आपको बता दें कि सांप को बचाने के लिए उसका ऑपरेशन किया गया है, यह मामला मध्य प्रदेश के सीहोर का है। आपको बता दें कि एक सांप घायल हो गया था, इस सूचना पर सर्प प्रेमी अशोक पारे मौके पर पहुंच गए थे। सांप के काफी खून बह रहा था और उसको लेकर सर्प प्रेमी तत्काल अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों की एक टीम ने उसका प्राथमिक उपचार किया और लगभग 25 टांके लगाकर उसकी जान बचाई। सांप की जान बचाने के लिए बुधनी के अनेक लोगों ने अशोक पारे की जमकर तारीफ भी की है।

 बुधनी के अशोक पारे को सांप पकड़ने का ऐसा जुनून है कि कहीं से भी सांप निकलने की सूचना मिलते ही सभी काम छोड़कर तुरंत सांप को संरक्षण करने के लिए पहुंच जाते हैं। अशोक पारे पेशे से PWD में अकाउंटेंट हैं, लेकिन सांप पकड़ने के शोक की वजह से अशोक काफी फेमस भी हो चुके हैं। जहरीले सांपों से लोगों की जान बचाने वाले अशोक पारे अभी तक हजारों सांपों से लोगों को बचा चुके हैं।

सर्प मित्र पारे ने कहा कि सांपों को बचाना इसलिए भी जरूरी है कि भारत कृषि प्रधान देश है, यहां पाए जाने वाले चूहे फसल को खराब कर देते हैं। सांप कीटों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, अन्यथा फसलों पर कहर बरपा सकते हैं और बीमारियां फैला सकते हैं।