ब्रेकिंग
Indore Education News: नॉन डीईटी और डीईटी के जरिए होंगे पीएचडी एडमिशन, जानिए पूरी प्रक्रिया और शेड्य... Giridih Police Action: एसपी के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आई पुलिस, बंधक बनाए गए प्रेमी जोड़े क... PM Shri School Tilmi: पिकनिक से लौटने के बाद बीमार पड़े छात्र, गांवों में घर-घर मेडिकल सर्वे शुरू Jharkhand Power Update: रांची के कई हिस्सों में आज बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने जारी की जरूरी... Garhwa News: सीएम हेमंत सोरेन की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बीजेपी विधायक सत्येंद्र नाथ तिवा... Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज...

MP में नए साल को बनाएं यादगार, खूबसूरत वादियों के बीच मनाएं जश्न, यहां हैं खास इंतजाम

नए साल का कुछ ही दिनों में आगाज होने वाला है. ऐसे में इस खास मौके पर देशभर में धमाकेदार पार्टियां होती हैं. कई लोग घूमने के लिए गोवा, हिमाचल, उत्तराखंड या नॉर्थ-ईस्ट इंडिया का प्लान बनाते हैं, लेकिन अगर आप भीड़-भाड़ से दूर, शांत और खूबसूरत जगह पर न्यू ईयर मनाना चाहते हैं, तो मध्य प्रदेश आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है.

नए साल का जश्न मनाने के लिए मध्य प्रदेश में कुछ खास जगहों पर शानदार इंतजाम किए गए हैं. जगहों के रिसॉर्ट्स, इको-टूरिज्म साइट्स और टेंट सिटी जैसे स्थलों पर बेहतरीन पैकेजेस उपलब्ध हैं. इसके अलावा यहां आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत, डीजे नाइट्स और साहसिक खेलों के आयोजनों से आपका अनुभव और भी रोमांचक बन जाएगा.

हनुमंतिया टापू

खंडवा जिले में स्थित हनुमंतिया टापू को मिनी गोवा भी कहा जाता है. यह इंदिरा सागर डैम के बैक बॉर्डर पर स्थित है. वाटर गेम और नेचुरल ब्यूटी के लिए के लिए प्रसिद्ध है. नए साल पर यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है.

सरसी आइलैंड

शहडोल जिले में स्थित सरसी आइलैंड एक और खूबसूरत जगह है, यहां न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. सरसी आइसलैंड में आप वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता है. इसके पास स्थित बांधवगढ़ नेशनल पार्क और सफारी का भी खास आकर्षण है.

पचमढ़ी

अगर आप हसीन वादियों के बीच नया साल मनाना चाहते हैं, तो पचमढ़ी एक बेहतरीन विकल्प है. यह मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है और यहां के झरने, गुफाएं, और ऐतिहासिक स्मारक पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. 26 दिसंबर से पचमढ़ी उत्सव शुरू हो चुका है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक नृत्य का आयोजन होगा.

भेड़ाघाट

जबलपुर जिले में स्थित भेड़ाघाट अपने धुआंधार जलप्रपात और संगमरमर की चट्टानों के लिए प्रसिद्ध है. यह जगह नए साल पर पर्यटकों से भरी रहती है. यहां आप नर्मदा नदी के किनारे बैठकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं.

मांडू

धार जिले का मांडू, जिसे ‘सिटी ऑफ जॉय’ भी कहा जाता है. यह एक खूबसूरत और रोमांटिक डेस्टिनेशन है. यहां न्यू ईयर के लिए खास आयोजन होते हैं, जैसे डीजे नाइट, कैंप फायर, और बॉर्न फायर. मांडू के ऐतिहासिक महल और खूबसूरत स्थल नए साल के जश्न के लिए आदर्श जगह हैं.

कान्हा राष्ट्रीय उद्यानबालाघाट जिले में स्थित कान्हा राष्ट्रीय उद्यान भारत के प्रमुख टाइगर रिजर्व में से एक है. यहां आप बाघ और दुर्लभ बारहसिंगा जैसे जानवर देख सकते हैं. इस जगह का शांत वातावरण नए साल मनाने के लिए एक शानदार स्थल है.इन सभी स्थानों पर खास इंतजाम किए गए हैं, ताकि आप अपने नए साल को और भी यादगार बना सकें. तो इस नए साल, आप भी मध्य प्रदेश में छुट्टियां बिताकर यादगार अनुभव प्राप्त करें.