ब्रेकिंग
Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल... Ranchi Khunti News Update: शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, आग की ऊंची लपटें उठने से मची अफरा-तफरी, फायर ब... One Zone One Operator Delhi: दिल्ली में अब रोबोटिक होगी सीवरों की सफाई, दक्षिण दिल्ली के लिए 6,044 क... IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें अपने राज्य... चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव

MP में एक और व्यापंम! वनरक्षक परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, कई छात्रों को मिले 100 में 101 नंबर

इंदौर : मध्यप्रदेश में वनरक्षक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद से अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि परीक्षा परिणाम में ऐसे छात्रों को 100 में से 101 नंबर दे दिए गए हैं जिन्हें पिछली बार पुलिस भर्ती परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक भी नहीं मिले थे। सोमवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इंदौर के कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

छात्रों का कहना था कि वन रक्षक परीक्षा के दौरान भारी गड़बड़ी की गई है। परीक्षा में टॉप 10 में शामिल सभी छात्र सतना, ग्वालियर और भोपाल से है एक छात्र को तो 100 में से 101 अंक दिए गए हैं। जबकि टॉप-10 में शामिल सभी छात्र पूर्व में हुई पुलिस भर्ती की परीक्षा में 55 से 60 प्रतिशत अंक ही हासिल कर सके थे। जबकि ये परीक्षा 6 माह पहले हुई थी। आक्रोशित सभी अभ्यर्थियों ने आज कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा है और इस मामले में जांच की मांग की है।

छात्रों का कहना है कि अगर इसी तरह से सभी परीक्षाओं में गड़बड़ी या फर्जीवाड़ा किया जाएगा तो छात्रों के भविष्य का क्या होगा? छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर मध्यप्रदेश सरकार ने इस फर्जीवाड़े को लेकर कोई सख्त कदम नहीं उठाया तो वे लगातार अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। अब देखना होगा कि प्रदेश सरकार छात्रों की मांग को कितना गंभीरता से लेती है।