ब्रेकिंग
Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल... Ranchi Khunti News Update: शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, आग की ऊंची लपटें उठने से मची अफरा-तफरी, फायर ब... One Zone One Operator Delhi: दिल्ली में अब रोबोटिक होगी सीवरों की सफाई, दक्षिण दिल्ली के लिए 6,044 क... IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें अपने राज्य... चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा

उज्जैन में डंपर ने SUV को सामने से मारी जोरदार टक्कर, कार के उड़े परखच्चे एक की मौत

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर रोड़ पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों जीजा साले कार में सवार होकर उज्जैन की ओर आ रहे थे तभी वहां से गुजर रहा तेज रफ्तार असंतुलित ट्रक उनकी कार से जा टकराया, ट्रक की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि कार के परखच्चे उड़ गए दुर्घटना में 21 वर्षीय वीरेंद्र की मौत हो गई। जबकि उसके जीजा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इस मामले में चिंतामणि थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है, वहीं आरोपी डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं डंपर भी सड़क किनारे खाई में जा गिरा। कार के दोनों एयर बैग खुलने के बाद भी वीरेंद्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है, इस घटना के बाद मौके से डंपर चालक डंपर को छोड़कर भाग गया है।