ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

रेप, किडनैपिंग, शरीर के टुकड़े… AI से सुलझी लड़की की मर्डर मिस्ट्री, कैसे पकड़ा गया कातिल?

ओडिशा में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. शहर में जमानत पर बाहर आए एक बलात्कार के आरोपी ने पीड़िता की हत्या कर दी. साथ ही सबूत मिटाने के लिए लड़की के शव के कई छोटे छोटे टुकड़े कर के उन्हें अलग अलग जगहों में भेज दिया. हालांकि पुलिस ने एआई की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है. आरोपी की पहचान कुनू किसान के रूप में हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुनु ने पिछले साल अगस्त में सुंदरगढ़ जिले में रहने वाली लड़की का रेप किया था. पीड़िता ने धारुआडीह पुलिस थाने में रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया था.

कब हुई थी लड़की गायब?

झारसुगुड़ा के पुलिस अधीक्षक परमार स्मित पुरुषोत्तम दास ने कहा, ‘7 दिसंबर 2024 को लड़की के घरवालों ने उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद हमने जांच शुरू की. हालांकि हमारे पास कोई न ही कोई लीड थी, न ही हमें कोई लिंक मिल रहा था. ऐसे में उन्होंने लड़की को ढूंढने के लिए एआई की मदद ली. उन्होंने बताया कि लड़की अपनी मौसी के घर से गायब हुई थी.

कैसे एआई ने की पुलिस की मदद?

पुरुषोत्तम दास ने बताया कि उन्होंने लड़की की तस्वीर को इलाके स्मार्ट सिटी सीसीटीवी सिस्टम में अपलोड की. ऐसे में जब उन्होंने गायब लड़की की फोटो सिस्टम में डाली तो उन्हें दो युवक के साथ एक बाइक की तस्वीर मिली, जिसमें नंबर प्लेट गलत लगी हुई थी. इसके बाद उन्होंने फुटेज का उपयोग करते हुए जांच शुरू की और लेफ्रिपाड़ा पुलिस स्टेशन के कुनू किसान का पता लगाया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी तीन महीने बाद पिछले साल दिसंबर में जेल से जमानत पर बाहर आया था.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की गई, जिसमें उसने लड़की की हत्या करने की बात कबूल की. साथ ही बताया कि उसने लड़की के शरीर के छोटे छोटे हिस्से काटकर उनका अंतिमसंस्कार कर दिया.