ब्रेकिंग
UGC Equity Regulation 2026: बीजेपी नेता राजेश मिश्रा ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग, बत... Maharashtra Murder Mystery: इंजीनियरिंग छात्रा तरन्नुम नाइक की सनसनीखेज हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार Tushar Gandhi Detained: अगस्त क्रांति मैदान जा रहे तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने रोका, अभिनेता इमरान... Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव Satbahini Village Dacoity: झारखंड के पलामू में बदमाशों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर से जेवरात और नकदी ल... Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक 'रक्षित' बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, ज... Dr Ajit Kumar Mohanty at BIT Mesra: 'डिग्री से ज्यादा चरित्र और ईमानदारी जरूरी', परमाणु वैज्ञानिक ने...

‘तेरे बाप का राज है क्या…’, MP के झोपड़ी वाले विधायक ने अब कलेक्टर को ललकारा; वीडियो वायरल

रतलाम। विवादों में घिरे रहने वाले सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अपने बयान से अब नया विवाद खड़ा किया है। राजस्थान के बांसवाड़ा में आयोजित सभा में कमलेश्वर ने रतलाम कलेक्टर के एक आदेश पर कहा कि तेरे बाप का राज है क्या? कुछ भी ऑर्डर निकाल देगा। जिला तेरे इशारे पर नहीं, कानून के हिसाब से चलेगा।

दरअसल, पांच दिसंबर को जिला अस्पताल में विधायक कमलेश्वर का डॉक्टर से विवाद हो गया था। उसके बाद दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया गया था। एफआइआर दर्ज करने के खिलाफ विधायक ने 11 दिसंबर को आंदोलन की तैयारी की।

कलेक्टर राजेश बाथम ने पिछले दिनों धारा 163 में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर कलेक्टर, एसपी कार्यालय परिसर व 100 मीटर की परिधि में धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी पर रोक लगा दी थी। इसके चलते विधायक ने विवादित बयान दिया।

कैसे कलेक्टर बने हो- विधायक

विधायक डोडियार ने कलेक्टर राजेश बाथम के जाति प्रमाण पत्र पर भी सवाल उठाए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में कमलेश्वर कह रहे हैं कि इतना बवाल हुआ रतलाम में, पूरी दुनिया देख रही है। मैंने कलेक्टर को बोल दिया है, कलेक्टर कैसे बने हैं? कलेक्टर तो आइएएस बनता है, वो आदमी एमपीपीएससी वाला कैसे बन गया?