ब्रेकिंग
UGC Equity Regulation 2026: बीजेपी नेता राजेश मिश्रा ने यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने की मांग, बत... Maharashtra Murder Mystery: इंजीनियरिंग छात्रा तरन्नुम नाइक की सनसनीखेज हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार Tushar Gandhi Detained: अगस्त क्रांति मैदान जा रहे तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने रोका, अभिनेता इमरान... Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव Satbahini Village Dacoity: झारखंड के पलामू में बदमाशों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर से जेवरात और नकदी ल... Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक 'रक्षित' बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, ज... Dr Ajit Kumar Mohanty at BIT Mesra: 'डिग्री से ज्यादा चरित्र और ईमानदारी जरूरी', परमाणु वैज्ञानिक ने...

राजगढ़ में चोरों को पकड़ने पहुंची 3 राज्यों की पुलिस पर हमला, 8 घायल

 राजगढ़। राजस्थान व हरियाणा में पिछले दिनों चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले आधा दर्जन आराेपितों को पकड़ने के लिए राजस्थान, हरियाणा व राजगढ़ जिले की पुलिस ने बोड़ा थाने के गांव गुलखेड़ी में दबिश दी। दबिश के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें अजमेर व राजगढ़ जिले के 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने 41 नामजद लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

राजस्थान-हरियाणा में लाखों रुपये की चोरी

पुलिस के मुताबिक बोड़ा थाने के गुलखेड़ी गांव के आधा दर्जन बदमाशों ने नवंबर के अंतिम सप्ताह व दिसंबर के प्रथम सप्ताह में राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भिलवाडा व हरियाणा के भिवानी थाना क्षेत्रों में चोरी की वादातों को अंजाम दिया था। बदमाशों ने लाखों रुपये की चोरी की थी। संबंधित थानों में आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए थे।

चोरों को पकड़ने राजगढ़ पहुंची थी पुलिस

इसके बाद अजमेर, जयपुर, भिलवाड़ा व भिवानी जिले की पुलिस राजगढ़ जिले में पहुंची थी। जहां से राजगढ़ जिले की पुलिस के साथ मिलकर मंगलवार सुबह बदमाशों को पकड़ने के लिए गुलखेड़ी गांव में दबिश दी।

दबिश की भनक लगने के साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव कर दिया। पथरवार के दौरान टीआइ सहित 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए।पुलिसकर्मियों के घायल होने के साथ ही दबिश देने गई पुलिस को वापस लौटना पड़ा।

8 पुलिसकर्मी हुए घायल

पथराव में जो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं उनमें अजमेर सिटी थाने के प्रधान आरक्षक रामनिवास व एएसआइ भीमसिंह, करनवास थाना प्रभारी रमेश जाट, पचोर थाने के सैनिक मदनलाल, करवास थाने की गायत्री, बोड़ा थाने की आरक्षक पूजा, पचोर थाने के अक्षय रघुवंशी, अजमेर, जयपुर, आरक्षक प्रदीप बोड़ा घायल हो गए।

40 लाख से अधिक की चोरी की थी

बोडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने अजमेर, जयपुर, भिलवाडा व भिवानी थाना क्षेत्रों में नवंबर के अंतिम सप्ताह से लेकर दिसंबर के प्रथम सप्ताह में 40 लाख से अधिक की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था।नयहां के बदमाशों ने संबंधित थाना क्षेत्रों में पहुंचकर चोरियां की थीं।

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरियां करने के कारण संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिस ने नकुल, कोईनूर वराजू नामक युवकों सहित आधा दर्जन लोगों पर प्रकरण दर्ज किए थे। उन्हीं की तलाश के लिए पुलिस मंगलवार को गांव पहुंची थी।

कहां कितने की चोरी को दिया था अंजाम

  • भिवानी थाना क्षेत्र में नवंबर के अंतिम सप्ताह में 6 लाख की चोरी की
  • राजस्थान के भिलवाडा थाना क्षेत्र में 25 नवंबर को 10 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
  • राजस्थान के अजमेर सिटी थाना क्षेत्र में 28 नवंबर को 7 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
  • राजस्थान के अजमेर सिटी थाना क्षेत्र में 02 दिसंबर को 3.50 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
  • राजस्थान के जयपुर थाना-2 क्षेत्र में 27 नवंबर व 2 दिसंबर को 14 लाख की चोरी को अंजाम दिया।