ब्रेकिंग
Festive Season Delhi Trade: नवरात्रि-दिवाली सीजन में व्यापार ठप होने की आशंका, सीटीआई की मांग- दिल्ल... Delhi Metro Update: सभी मेट्रो स्टेशनों पर आवाजाही बहाल, लेकिन नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में रहेगा... Monsoon Retreat Weather: 11 अक्टूबर को उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश के आसार, जानें अपने... Supreme Court Hearing 2026: दिल्ली विरोध प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ याचिका पर SC में आज सुन... MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्...

सीहोर में पाला का सताने लगा डर, 4.8°C से नीचे पहुंचा तापमान

 सीहोर: नगर व क्षेत्र में लगातार ठंड ने कोहरे के साथ ही शीत लहर के चलने से तीखे तेवर दिखा रही है, जिससे सोमवार को सुबह से कड़ाके की ठंड ने नागरिकों को कपकपा दिया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री तक दर्ज हुआ। यह सीजन का सबसे कम तापमान है। इससे फसलों पर पाला पड़ने की आशंका भी बढ़ गई हैं।

दिनभर जल रहा अलाव

सोमवार से अचानक तापमान गिरने से लोग ठंड भगाने के लिए सुबह से शाम तक अलाव जलाकर सहारा लेते हुए नजर आए। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लोग ठंड से बचने के लिए अलाव के आसपास बैठकर घंटों तक ठंड का लुत्फ उटाने लगे हैं। मौसम विभआग ने आने वाले दिनों में अभी और तापमान गिरने की संभावना जताई है।

सर्द हवाओं से बढ़ी ठंड

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। विशेष रूप से पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में सोमवार को भारी गिरावट आई। राजगढ़ में रात का तापमान 7.6°C तक गिरा, जो पचमढ़ी से भी कम था। इंदौर और भोपाल में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

आगे और बढ़ेगी ठंड

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। विशेष रूप से पश्चिमी मध्य प्रदेश में ठंड का असर ज्यादा रहेगा, और क्लाउड कवर की संभावना भी है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

कपड़ो की दुकान में लग रही भीड़

वहीं नगर में जगह-जगह गर्म कपड़ों की दुकानों पर ठंड का सामना कर रहे लोग पहुंचकर गर्म कपड़े खरीदेते हुए नजर आए। इस समय राते तो ठंडी हो रही है दिन भी अधिक ठंडे होने लगे हैं। दिन में भी सर्द हवाओं के चलने से कपकपी शरीर में बनी रहती है, जिससे नागरिक घंटों अब धूप में खड़े दिखाई देने लगे हैं।

ठंड के चलते मुख्य नगर व मुख्य बाजार में इक्का दुक्का वाहन चालक ही देर रात में नजर आते हैं। वह भी अपने आप को पूरी तरह उपर से नीचे तक गर्म कपड़ों से ढंक कर ही घर से बहार निकल रहे है, जिससे ठंड से बच सके। शाम होते ही नगर का मुख्य बाजार, बस स्टैंड की दुकानें जल्दी बंद होने लगी हैं।