ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Shadani Darbar Raipur: माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का सिक्का और डाक टिकट जारी

रायपुर: पूज्य माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर राजधानी में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके सम्मान में ₹200 का स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी किया। सिंधी सनातनी समुदाय की आध्यात्मिक संत और शदाणी दरबार की पांचवीं पीठाधीश्वर, माता हासी देवी ने अपना पूरा जीवन भक्ति, शिक्षा और मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था।

स्मारक सिक्के की खासियत शदाणी दरबार के सचिव उदय साईं के अनुसार, कोलकाता टकसाल में निर्मित यह सिक्का 35 ग्राम वजन का है। इसमें 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकल और 5% जस्ता का इस्तेमाल किया गया है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने इसके 550 नग तैयार कराए हैं। विमोचन के बाद श्रद्धालु शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से इसकी बुकिंग कर सकेंगे।

सिंधी समाज में उत्साह और आध्यात्मिक विरासत संत युधिष्ठिर लाल ने इसे पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण बताया। माता हासी देवी गुरु गद्दी पर होने के बावजूद विनम्रता से भक्तों की सेवा करती थीं। मान्यता है कि अकाल के दौरान उनके आशीर्वाद से दरबार का खाद्य भंडार कभी समाप्त नहीं हुआ था। आज भी शदाणी दरबार ‘मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है’ के आदर्श पर चलते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, तीर्थयात्रा और भंडारे जैसे सामाजिक कार्य निरंतर संचालित कर रहा है।