ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Weather Update: सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी, मानसून की हुई विदाई

रायपुर: रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में सुबह और शाम के समय हल्की और गुलाबी ठंड की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन दोपहर के समय अभी भी गर्मी और उमस बनी हुई है। 12 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी भी हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान सामान्य के अंतर्गत ही है। किसी तरह की कोई नमी का आगमन नहीं होने की वजह से मौसम पूरी तरह से साफ और बादल खुले हुए हैं।

🍂 प्रदेश में शुष्क मौसम कंडीशन जारी

मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि पूरे प्रदेश में शुष्क मौसम कंडीशन जारी है। किसी तरह का कोई नमी का आगमन नहीं है। बादल पूरी तरह से साफ हैं। दोपहर में अधिकतम तापमान भी सामान्य के अंतर्गत ही है।

🌡️ बुधवार को प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

  • रायपुर: अधिकतम 33.4 डिग्री, न्यूनतम 22.5 डिग्री

  • माना एयरपोर्ट: अधिकतम 31.8 डिग्री, न्यूनतम 19.5 डिग्री

  • बिलासपुर: अधिकतम 31.6 डिग्री, न्यूनतम 20.6 डिग्री

  • पेंड्रारोड: अधिकतम 31 डिग्री, न्यूनतम 18.2 डिग्री

  • अंबिकापुर: अधिकतम 31.3 डिग्री, न्यूनतम 15.4 डिग्री

  • जगदलपुर: अधिकतम 32.4 डिग्री, न्यूनतम 20 डिग्री

  • दुर्ग: अधिकतम 32 डिग्री, न्यूनतम 20.6 डिग्री

  • राजनांदगांव: अधिकतम 32 डिग्री, न्यूनतम 21 डिग्री