ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, 'टाइम ऑफ डे' टैरिफ से घटे बिजली बिल Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपल... Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में ब... Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प...

Haryana NHM Workers News: हरियाणा NHM कर्मचारियों की बड़ी जीत; सरकार ने मानी मुख्य मांग, खत्म होगी हड़ताल?

हरियाणा के स्वास्थ्य क्षेत्र की रीढ़ माने जाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हजारों कच्चे कर्मचारियों के लिए यह खबर किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सभी एनएचएम कर्मियों को ‘सर्विस बाय-लॉज’ के दायरे में लाने का फैसला किया है। अब तक इन लाभों को लेकर स्थिति काफी स्पष्ट नहीं थी, लेकिन मिशन निदेशक कार्यालय द्वारा जारी ताजा पत्र ने संशय के बादलों को पूरी तरह साफ कर दिया है। सरकार के इस कदम से न केवल कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा मिलेगी, बल्कि उनकी कार्यप्रणाली भी अब नियमबद्ध और सुरक्षित हो जाएगी।

इस फैसले की पृष्ठभूमि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के उस महत्वपूर्ण आदेश से जुड़ी है, जो डॉ. नेहा बंसल बनाम हरियाणा राज्य के मामले में 17 नवंबर 2025 को सुनाया गया था। कोर्ट ने कर्मचारियों के पक्ष में दलीलें सुनते हुए उन्हें सेवा उपनियमों का लाभ देने की बात कही थी। हालांकि, पहले इसे केवल याचिकाकर्ताओं तक सीमित रखने की चर्चा थी, लेकिन वित्त विभाग की मंजूरी के बाद अब इसे प्रदेश के सभी एनएचएम कर्मियों पर लागू कर दिया गया है। मिशन निदेशक ने सभी सिविल सर्जनों को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र कर्मचारियों को प्रशासनिक सुविधाओं का लाभ मिलने में देरी न हो।

 बता दें कि हरियाणा के एनएचएम कर्मचारी संगठन पिछले काफी समय से इस मांग को लेकर मुखर रहे हैं। संगठनों का तर्क था कि जब काम एक जैसा है, तो सेवा के नियम भी सबके लिए एक समान होने चाहिए। केवल कोर्ट जाने वाले कर्मचारियों को लाभ देना अन्य कर्मियों के साथ नाइंसाफी थी। अब सरकार के इस आदेश ने हजारों उन कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, जो लंबे समय से अनिश्चितता के दौर में काम कर रहे थे। हालांकि, आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि यह लाभ फिलहाल लंबित जनहित याचिका (PIL) के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा, लेकिन मौजूदा परिस्थिति में यह कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत है।