ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... भोपाल: स्मार्ट मीटर ग्राहकों को मिली 5 करोड़ की बड़ी राहत, 'टाइम ऑफ डे' टैरिफ से घटे बिजली बिल Gyan Bharatam Mission: दतिया राजपरिवार की 525 दुर्लभ पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण, ऐप पर डेटा अपल... Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की लाडली बहनों की 36वीं किस्त, नरसिंहपुर में ब... Bhopal Railway News: पुणे और बिलासपुर मंडल में काम से भोपाल की कई ट्रेनें प्रभावित, देखें निरस्त ट्र... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी Seoni News: सिवनी में लोकायुक्त का दोहरा प्रहार, एएसआई और लिपिक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प...

Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट के मुद्दे पर रणदीप सुरजेवाला का सरकार पर तीखा हमला; पूछे कई गंभीर सवाल

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने शनिवार को पहलवान विनेश फोगट को बड़ा झटका देते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है। महासंघ ने यह नोटिस अनुशासनहीनता और डोपिंग विरोधी नियमों के कथित उल्लंघन के आरोपों को लेकर भेजा है। WFI ने विनेश फोगाट को जून 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित किया है।

 

इस पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि विनेश फोगाट पर प्रतिबंध लगाना सीधे सीधे बदले की कार्यवाही है। ये विनेश द्वारा सच सबके सामने रखने की सजा है, जो BJP के दोषी नेता हरियाणा की बेटी को दे रहे हैं। प्रतिशोध की अंधी आग में धधकते भाजपा के WFI और बृजभूषण शरण सिंह के गुर्गों को ये जानना होगा कि वो हरियाणा और देश की पहलवान बेटियों की न आवाज़ दबा पाएंगे और न ही उनका हिमालय सा जज़्बा।

सुरजेवाला ने आगे लिखा कि देशवासियो, जरा सोचिये! जब ओलंपियन विनेश फोगाट के साथ ये घोर अन्याय हो रहा है, जो इंटरनेशनल रेसलर होने के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा में MLA भी है, तो साधारण व गुणी खिलाड़ियों के साथ क्या हो रहा होगा? दुर्भाग्य है कि खेलों और खेल की स्वस्थ भावना को भी ये लोग अपनी गंदी राजनीति का शिकार बना रहे हैं। हरियाणा के CM श्रीमान नायब सैनी कहाँ गुम हैं? अब उनकी जबान क्यों सूख गई है? क्यों वो हरियाणा की होनहार बेटी और विधायक के लिए एक शब्द बोलने की हिम्मत नहीं दिखा पा रहे? देश और हरियाणा के लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे।