ब्रेकिंग
Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को ... Police Encounter: पंचकूला पुलिस की बड़ी कार्रवाई; करनाल में वारदात से पहले नोनी राणा गैंग के दो बदमाश... Bhiwani News: भिवानी में नशा मुक्ति केंद्र पर सीएम फ्लाइंग का छापा; बंधक बनाकर रखे गए 40 से अधिक युव... Rewari Police Action: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कामयाबी; डिजिटल अरेस्ट कर 1.89 करोड़ ठगने वाले 4 साइबर अ... Sonipat Police Firing: सोनीपत में पुलिस फायरिंग! INSO छात्र को गोली मारने का आरोप; तनाव के बीच जांच ... Ballabhgarh Murder Case: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की थी महिला की हत्या; बल्लभगढ़ पुलिस ने आरोप... Faridabad Viral Video: फरीदाबाद में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई; वकील की बेटी ने जड़े 12 थप्पड़... Hazaribagh Case: हजारीबाग में तीन लोगों की संदिग्ध मौत; जांच के लिए पहुंची राज्य अल्पसंख्यक आयोग की ... Khunti News: खूंटी में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हमला; फायरिंग और आगजनी कर अपराधियों ने फैलाई दहशत Deoghar Crime News: देवघर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई; हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, बड़े गैंग का हुआ ...

Nuh News: नूंह दौरे पर पहुंचे राज्यपाल असीम घोष; स्थानीय समस्याओं को लेकर दिखे गंभीर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

नूंह: जिले में गुरुवार देर शाम हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष के आगमन पर जिला मुख्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी, वहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनंदन किया. राज्यपाल सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले की प्रशासनिक और विकास संबंधी स्थितियों का जायजा लिया.

नूंह में राज्यपाल का दो दिवसीय दौरा: इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पिंटू ने बताया कि “नूंह में राज्यपाल का दो दिवसीय दौरा है. राज्यपाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से सुना. बैठक में खेती, पानी, शिक्षा व्यवस्था और मेडिकल कॉलेज से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया. इसके अलावा क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने और औद्योगिक गतिविधियों को कैसे गति दी जाए, इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई.”

नूंह को मिलेगा एक अतिरिक्त एंबुलेंस: सुरेंद्र पिंटू के बताया कि “राज्यपाल ने इन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता दिखाई है और कई महत्वपूर्ण पहल करने का भरोसा दिया है.” उन्होंने बताया कि “जिस प्रकार रेड क्रॉस के माध्यम से अन्य जिलों में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई है, उसी तरह नूंह जिले के लिए भी एक अतिरिक्त एंबुलेंस देने की घोषणा की गई है. साथ ही दो स्कूलों के निरीक्षण और उनके विकास पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही गई है. स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भी राज्यपाल ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है. घासेड़ा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रमोट करने का विचार है, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें. प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा राज्यपाल को जिले की लगभग सभी प्रमुख समस्याओं से अवगत करा दिया गया है.”

बुनियादी सुविधाओं में सुधार की उम्मीदः कुल मिलाकर राज्यपाल असीम घोष का यह दौरा नूंह जिले के विकास और बुनियादी सुविधाओं में सुधार की दिशा में अहम माना जा रहा है, जहां उन्होंने समस्याओं के समाधान को लेकर स्पष्ट रूप से गंभीरता दिखाई है.