ब्रेकिंग
Israel Military Crisis 2026: बजट की कमी और टैंकों के नुकसान से जूझ रही इजरायली सेना, जानिए क्या है स... Moscow Drone Strike News: यूक्रेन के हवाई हमलों से दहला रूस, मॉस्को के मेयर ने बताया अब तक का सबसे ब... Iran US Conflict News: ईरान ने अमेरिका के सामने रखी 7 शर्तें, निर्णायक युद्ध की चेतावनी के बाद व्हाइ... PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,...

Khandwa News: खंडवा चर्बी कांड पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन; 2 अफसर सस्पेंड, अवैध फैक्ट्री पर चला बुलडोजर

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में चर्बी कांड में गुरुवार जिला प्रशाशन ने सख्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर हथौड़ा चलाकर जमीदोज कर दिया। साथ ही अवैध फैक्ट्री को आंख मूंदकर चलने देने वाले दो निगम अफसरों पर आखिरकार गाज गिर ही गई। नगर निगम खंडवा ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी सहायक राजस्व निरीक्षक अमित अग्रवाल और प्रभारी अधिकारी पशुवध गृह जाकिर अहमद को सस्पेंड कर दिया।

दरअसल खंडवा के परेशीपुरा बेगम पार्क के पास पशुओं की चर्बी से घी बनाने का गोरखधंधा पकड़ा गया था। जांच में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री का लाइसेंस 31 मार्च 2023 को ही खत्म हो गया था। यानी 3 साल से अवैध धंधा चल रहा था, पर निगम के जिम्मेदार सोते रहे। अमित अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने न तो फैक्ट्री बंद कराई, न ही अफसरों को बताया। वहीं जाकिर अहमद पर पशुवध गृह में अवैध काम, गंदगी और रिपोर्टिंग में लापरवाही का आरोप है। दोनों को म.प्र. सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। अमित अग्रवाल का मुख्यालय अब SBM/जनगणना कार्यालय जोन-04 और जाकिर अहमद का जलप्रदाय विभाग रहेगा। निगम ने साफ कहा- जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शेंगे नहीं, आगे भी कार्रवाई होगा।

कारवाई के दौरान बड़ी संख्या ने पुलिस बल के साथ सीटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह और निगम आयुक्त प्रियंका राजावत मौके पर पहुंचे कारखाने के अंदर जाने के लिए जेसीबी का रास्ता नहीं था गली बहुत सकरी थी जिसके बाद निगम कर्मचारियों ने हथौड़ा चलाकर करीब 5 हजार स्क्वेयर फिट में बने कारखाने को जमींजोद किया गया है।