ब्रेकिंग
Israel Military Crisis 2026: बजट की कमी और टैंकों के नुकसान से जूझ रही इजरायली सेना, जानिए क्या है स... Moscow Drone Strike News: यूक्रेन के हवाई हमलों से दहला रूस, मॉस्को के मेयर ने बताया अब तक का सबसे ब... Iran US Conflict News: ईरान ने अमेरिका के सामने रखी 7 शर्तें, निर्णायक युद्ध की चेतावनी के बाद व्हाइ... PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,...

Khandwa News: जंगल में अतिक्रमण पर भारी बवाल, वन विभाग के रेंजर ने ग्रामीणों को दी ‘कब्र खोदने’ की धमकी

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा में घने जंगल अतिक्रमणकारियों का ठिकाना बनते जा रहे हैं. लंबे समय से अतिक्रमणकारी यहां अपना डेरा डाले हुए हैं और जिले के घने वन क्षेत्र को काटकर वहां पर खेत तैयार कर रहे हैं. वन विभाग की ओर भी लगातार इनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है, लेकिन अक्सर वन विभाग को उनके भारी विरोध और पत्थरों के हमले तक का सामना करना पड़ता है.

ऐसा ही एक मामला जिले के पुनासा अंतर्गत आने वाले नरलाय गांव से सामने आया है, जहां अतिक्रमण हटाने गई वन टीम से अतिक्रमणकारियों ने जमकर बहस की और उनका विरोध किया. इस दौरान वन अधिकारी ने भी अतिक्रमणकारियों को जमकर लताड़ा और कहा कि हम आप लोगों के पत्थर खाने के लिए यहां नहीं आए. शासन का काम है, जिसे हम करने आए हैं. रेंजर ने लोगों को धमकाते हुए कहा कि यहीं कब्र खोद दूंगा. अतिक्रमणकारियों और वन टीम के बीच हुई इस तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

जंगल काटकर तैयार किए जा रहे खेत

बता दें कि खंडवा सहित आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों ने बेतहाशा वनों की कटाई की है, जो पिछले दिनों काफी सुर्खियों में भी रही थी. जिले के गुड़ी वन क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आमा खुजरी के जंगलों में पिछले दिनों वन विभाग द्वारा कटाई कर तैयार किए गए खेतों से अतिक्रमण हटाए गया था. जमीन पर कंटूर खुदवाकर खेतों को अतिक्रमण से बचाने की कवायद भी की थी. इस दौरान भी बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला किया था.

वन विभाग टीम पर हमला

हालांकि, प्रशासन की सूझबूझ के चलते उनका यह हमला नाकाम रहा. पिछले दिनों लगातार पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं. इसके बाद सरगना लाखा सिंह को पुलिस ने बाउंड ओवर कर उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की थी. इसके बावजूद लाखा सिंह और उसके परिवार के लोग बड़ी संख्या में अतिक्रमणकारियों को लेकर वन क्षेत्र में सक्रिय हैं और अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीमों से विवाद करते रहते हैं.

रेंजर ने अतिक्रमणकारियों को लगाई फटकार

बताया जा रहा है कि पुनासा के नरलाय में हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंची टीम पर पहले अतिक्रमणकारियों ने दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन रेंजर द्वारा फटकार लगाने के बाद अतिक्रमणकारी बैकफुट पर आ गए. वन विभाग के अधिकारियों से समय मांगने लगे, जबकि अतिक्रमणकारियों ने यहां कई हेक्टेयर में फैला घना जंगल बड़ी बेरहमी से काटा है और अब जंगल की जमीन पर खेत तैयार कर वहां फसल बोने की तैयारी की जा रही है. इसी सूचना पर वन विभाग की टीम यहां पहुंची थी.