ब्रेकिंग
Chardham Yatra 2026: आज से चारधाम यात्रा शुरू, खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट; जानें कब खुलेंगे केद... Moringa Peels Benefits: सहजन (मोरिंगा) के छिलके कूड़े में फेंकने की न करें भूल, पोषक तत्वों का हैं प... 'पत्नी-बहन के अलावा किसी और को नहीं देना चाहते आरक्षण!' CM सम्राट ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर स... Kanpur Crime News: जुड़वा बेटियों की हत्या में मां का बड़ा खुलासा, 'खुफिया कमरे में CCTV से पति रखता... हिंदू दामाद और मुस्लिम बेटी! पिता ने खुशी-खुशी सनातन रीति-रिवाज से कराई शादी, सोशल मीडिया पर वायरल ह... उम्रकैद और 25 लाख जुर्माना… पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून, राज्यपाल ने विधेयक को दी मंजूरी राजस्थान में बड़ा सड़क हादसा: पुष्कर घाटी में 150 फीट नीचे खाई में गिरी बस, मची चीख-पुकार, एक बच्चे ... Weather Forecast: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, यूपी-बिहार में लू का टॉर्चर; जानें देश भर के मौसम का ह... West Bengal News: 'बंगाल से भयकाल जाएगा, सेवाकाल आएगा', PM मोदी का TMC सिंडिकेट पर जोरदार प्रहार सुहागरात के सपने चकनाचूर! दूल्हे की इस काली करतूत से मंडप में पहुंची पुलिस, शादी तो दूर अब जेल में क...

सुहागरात के सपने चकनाचूर! दूल्हे की इस काली करतूत से मंडप में पहुंची पुलिस, शादी तो दूर अब जेल में कटेगी रात

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने खुशियों भरे माहौल को मातम और पुलिसिया कार्रवाई में बदल दिया. यहां एक दूल्हे को जनरेटर न मिलना इतना नागवार गुजरा कि उसने टेंट संचालक के बेटे पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी. जिस दूल्हे के हाथों में हल्दी लगनी थी और जिसे 20 अप्रैल को बारात लेकर निकलना था, वह अब सलाखों के पीछे पहुंच गया है.

मामला जमानिया तहसील के देवढि गांव का है. यहां रहने वाले वीर बहादुर की शादी आगामी 20 अप्रैल को बिहार के कैमूर जनपद स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर में होनी तय थी. शादी की तैयारियों के बीच 17 अप्रैल की शाम वीर बहादुर को जनरेटर की जरूरत पड़ी. वो गांव के ही टेंट व्यवसायी इमामुद्दीन के पास पहुंचा.

बताया जा रहा है कि वीर बहादुर पर पहले का कुछ पैसा बकाया था, जिसके चलते इमामुद्दीन ने उसे जनरेटर देने से साफ मना कर दिया. यह बात दूल्हे को अपनी तौहीन लगी और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी.

पिस्तौल लहराई और चला दी गोली

विवाद बढ़ते देख इमामुद्दीन का पुत्र दिलनवाज बीच-बचाव करने पहुंचा. इसी बीच गुस्से में आपा खो चुके वीर बहादुर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और फायर कर दिया. गोली दिलनवाज के हाथ में जा लगी और वह वहीं गिर पड़ा. वारदात को अंजाम देकर आरोपी दूल्हा अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वीर बहादुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शनिवार को उसकी हल्दी की रस्म होनी थी, लेकिन घर में मंगल गीतों के बजाय सन्नाटा पसरा रहा.

मेडिकल कॉलेज में लापरवाही और हंगामा

गोलीबारी के बाद घायल दिलनवाज के परिजन उसे लेकर रात करीब 2 बजे गाजीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे. परिजनों का आरोप है कि अगले दिन दोपहर 12 बजे तक डॉक्टरों ने इलाज के नाम पर उन्हें यहां-वहां टहलाया. जब दिलनवाज की मां ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया, तब जाकर प्रशासन जागा और आनन-फानन में युवक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी (BHU) ट्रामा सेंटर रेफर किया गया.

निरस्त होगा असलहे का लाइसेंस

जानकारी के मुताबिक, वीर बहादुर के पिता की हत्या के बाद जिला प्रशासन ने उसकी सुरक्षा के लिए उसे असलहे का लाइसेंस जारी किया था. लेकिन अपनी ही शादी से पहले इस हिंसक कृत्य ने उसे अपराधी बना दिया. अब जिला प्रशासन उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है.