ब्रेकिंग
Bhilai News: भिलाई में 'नारी शक्ति' की हुंकार, महिला आरक्षण के समर्थन में निकली विशाल स्कूटी रैली; स... सूरजपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! खूनी संघर्ष में नाबालिग समेत दो को मारी चाकू, हालत नाजुक Jagdalpur News: लालबाग हाउसिंग कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जा... Jagdalpur News: लालबाग हाउसिंग कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जा... केबल बिछाने के बाद खस्ताहाल हुई सड़क: खुले गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत, रहवासियों ने प्रशासन के खिलाफ खोल... Online Satta: महादेव ऐप की तर्ज पर सट्टा खिलाने वाला मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, सोशल मीडिया इ... Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का 'रेड अलर्ट', मध्य छत्तीसगढ़ में 44 डिग्री के करीब पहुंच... MP POCSO Cases: मध्य प्रदेश में न्याय की सुस्त रफ्तार, पॉक्सो ट्रायल में लग रहे 380 दिन; 10 हजार से ... MP Police New Rules: मध्य प्रदेश में अब पुलिस नहीं कर पाएगी मनमानी, गिरफ्तारी का लिखित आधार देना अनि... Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CC...

सूरजपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! खूनी संघर्ष में नाबालिग समेत दो को मारी चाकू, हालत नाजुक

सूरजपुर: भटगांव थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान चाकूबाजी और मारपीट की वारदात हुई है. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. चाकूबाजी की घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शादी समारोह में मारपीट और चाकूबाजी

पोंडी छिंदपारा गांव में गुरुवार को शादी समारोह का आयोजन था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दो युवकों का कुछ अन्य युवकों के साथ विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया. आरोप है कि 10 से ज्यादा युवकों ने एकजुट होकर दोनों युवकों पर हमला कर दिया. हमलावरों ने पहले लाठी-डंडों और मुक्कों से दोनों की जमकर पिटाई की, और उसके बाद चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया.

भटगांव पुलिस कर रही जांच

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायलों के परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. परिजनों की शिकायत पर भटगांव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है. फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है, और पुलिस द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है.