ब्रेकिंग
सूरजपुर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं! खूनी संघर्ष में नाबालिग समेत दो को मारी चाकू, हालत नाजुक Jagdalpur News: लालबाग हाउसिंग कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जा... Jagdalpur News: लालबाग हाउसिंग कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस जा... केबल बिछाने के बाद खस्ताहाल हुई सड़क: खुले गड्ढों ने बढ़ाई मुसीबत, रहवासियों ने प्रशासन के खिलाफ खोल... Online Satta: महादेव ऐप की तर्ज पर सट्टा खिलाने वाला मास्टरमाइंड बाबू खेमानी गिरफ्तार, सोशल मीडिया इ... Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में गर्मी का 'रेड अलर्ट', मध्य छत्तीसगढ़ में 44 डिग्री के करीब पहुंच... MP POCSO Cases: मध्य प्रदेश में न्याय की सुस्त रफ्तार, पॉक्सो ट्रायल में लग रहे 380 दिन; 10 हजार से ... MP Police New Rules: मध्य प्रदेश में अब पुलिस नहीं कर पाएगी मनमानी, गिरफ्तारी का लिखित आधार देना अनि... Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CC... जमानत पर छूटे अपहरण के आरोपी की बेरहमी से हत्या, पीड़िता के परिवार ने फोड़ डाली आंखें; कुएं में फेंक...

Guna Railway Update: अंडरब्रिज में पानी भरते ही बज उठेगा अलार्म, गुना में रेलवे का हाईटेक प्रयोग; CCTV से होगी निगरानी

गुना। रेलवे अंडरब्रिज में वर्षा का पानी भरने की समस्या का रेलवे ने तोड़ निकाला है। इसके लिए अंडरब्रिज में अलार्म सिस्टम लगाया है, जो ब्रिज में पानी भरते ही सायरन बजाना शुरू कर देगा। इसके साथ ही रेलवे का अमला सतर्क होकर पानी निकासी के इंतजाम में जुट जाएगा। खास बात यह कि भोपाल रेल मंडल के गुना में ही रसीद कॉलोनी (बांसखेड़ी) के अंडरब्रिज में उक्त प्रयोग किया गया है।

रसीद कॉलोनी के अंडरब्रिज में लगाया सिस्टम

रसीद कॉलोनी के अंडरब्रिज में रेलवे ने अलार्म सिस्टम लगाया है। इसकी डिवीजन जबलपुर और रेलवे बोर्ड के आला अधिकारी भी मौके पर लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करेंगे। इसमें देखा जाएगा कि अलर्ट मिलने के बाद अमला मौके पर पहुंचा कि नहीं, कितनी देर में पहुंचा आदि।