ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

कैथल: कैथल के गांव प्योदा में एक ऐसी वारदात हुई है जिसने पूरे इलाके में शोक पैदा कर दिया है। यहां पर नहर के पास एक पिता ने अपनी ही 11 साल की बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर झूठा दावा किया कि किसी ने उसकी बेटी को किडनैप कर लिया और उसके जेब के पैसे भी ले भागा। जबकि आरोपी पिता अपनी बेटी को मां से मिलवाने और वापसी में कैथल से बैटरी लेकर जाने के लिए अपने साथ लेकर आया था।

जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान जिला जींद के गांव जयपुर गधड़ी निवासी गोवर्धन के रूप में हुई है। पुलिस ने तुरंत वॉयस ट्रेसिंग (वीटी) कर आरोपी को कंट्रोल रूम पर ही हिरासत में ले लिया। सूचना के आधार पर तितरत थाना पुलिस टीम को घटना स्थल भेजा गया, जहां नहर के पास गड्ढे में लड़की का शव मिला। गहन पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने ही बेटी की हत्या की।

अपनी पत्नी पर करता था शक

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को अपनी पत्नी पर शक करता था। उसे लगता था कि बेटी उसकी अपनी नहीं है, इसलिए उसकी हत्या कर दी। इस मामले में कितनी सच्चाई है यह आगे जांच में पता चलेगा। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।