ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

Faridabad Student Suicide: देर रात पार्टी से लौटा था घर, मां से हुई कहासुनी और 11वीं के छात्र ने चुन ली मौत!

फरीदाबाद  : फरीदाबाद के नवीन नगर इलाके से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक 18 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। पुलिस में मामले की जांच शुरु कर दी है।

बताया जा रहा है कि छात्र अपनी पास होने की खुशी में देर रात पार्टी कर घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां से बहस हो गई। मां द्वारा डांट लगाए जाने के बाद छात्र ने यह कदम उठा लिया। परिजनों के अनुसार, छात्र इस छोटी सी बात को सहन नहीं कर पाया और उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद मां ने तुरंत परिजनों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

फिलहाल सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूरे घटनाक्रम की छानबीन की जा रही है।