ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

रेवाड़ी में तेल का अकाल! पेट्रोल पंपों से मायूस लौट रहे ग्राहक; मिडल ईस्ट तनाव ने बढ़ाई हरियाणा की टेंशन

रेवाड़ी: मध्य-पूर्व में ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब रेवाड़ी में भी साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। पहले जहां शहर में गैस सिलेंडरों को लेकर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही थीं, वहीं अब पेट्रोल पंपों पर भी अचानक भीड़ बढ़ गई है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कई पंपों पर स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है और वाहन चालकों को पेट्रोल न मिलने के कारण मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

 मंगलवार को राजेश पायलट चौक स्थित इंडियन ऑयल के HIM फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल खत्म होने से बड़ी संख्या में ग्राहकों को बिना तेल लिए लौटना पड़ा। सुबह से ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग संभावित कमी की आशंका के चलते अपने वाहनों की टंकियां फुल करवाने के लिए पंपों पर पहुंच रहे हैं। इसी वजह से सामान्य दिनों की तुलना में मांग कई गुना बढ़ गई है।

पंप कर्मचारी महावीर ने बताया कि पहले एक टैंकर में आने वाला 12 हजार लीटर पेट्रोल करीब तीन दिन तक चल जाता था, लेकिन मौजूदा हालात में यही स्टॉक अब सिर्फ डेढ़ दिन में खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों में यह डर बना हुआ है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात और बिगड़े तो तेल की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। इसी डर के कारण अधिकांश लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि सोमवार देर शाम तक पूरा स्टॉक समाप्त हो गया था। नया टैंकर अगले दिन शाम तक पहुंचने की संभावना है। तब तक ग्राहकों को दूसरे पंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। कई लोग एक पंप से दूसरे पंप तक पेट्रोल की तलाश में भटकते नजर आए। शहर में पेट्रोल की बढ़ती मांग ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।