ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

Panipat Accident: पानीपत में ‘मौत’ का तांडव! 10 दिन पहले पिता बने युवक की सड़क हादसे में मौत; उजड़ गया हँसता-खेलता परिवार

पानीपत: हरियाणा के पानीपत जिले में नेशनल हाईवे-44 पर एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बाबरपुर गांव के पास उस समय हुआ जब सड़क किनारे चल रहे एक सैलून संचालक को पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गांव कुताना निवासी रिंकू के रूप में हुई है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिंकू पानीपत में अपना सैलून चलाता था। शनिवार देर शाम वह अपना काम खत्म कर पैदल ही अपने गांव कुताना की ओर लौट रहा था। जैसे ही वह बाबरपुर के पास हाईवे पर पहुँचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों ने बताया कि रिंकू अभी 10 दिन पहले ही एक बेटे का पिता बना था। घर में बच्चे के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं, लेकिन इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। रिंकू अपने परिवार का मुख्य सहारा था।

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में शामिल कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों में प्रशासन और पुलिस के प्रति गहरा रोष है। उन्होंने आरोपी कार चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।