ब्रेकिंग
Jharia Water Crisis: बागडीगी बस्ती में 6 महीने से पानी का संकट; बीसीसीएल (BCCL) कार्यालय के बाहर लोग... Bokaro Land Subsidence: बेरमो कोयलांचल में अचानक धंसी जमीन; नीचे धधक रही आग, लोगों में दहशत Jharkhand Monsoon Update: मानसून की कमजोर शुरुआत; झारखंड में सामान्य से 59% कम बारिश, किसानों की बढ़ी... Ludhiana Police Action: बैंक ऑफ बड़ौदा ATM चोरी मामला; आरोपियों से आधुनिक कटर और औजार बरामद, रिमांड ... Punjab Industry News: पंजाब सरकार का औद्योगिक नीति में बदलाव; बिजली बिलों पर टैक्स नोटिस से उद्योगपत... Viral Video Punjab: सुलतानपुर लोधी की यात्री बस में महिला का नशा करते वीडियो वायरल; नशे के खिलाफ दाव... Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव; जानें आज क्या हैं आपके शहर के ताजा भाव Tarn Taran Road Accident: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार; इलाज के दौरान व्यक्ति की दर्दनाक ... Amritsar News: जलियांवाला बाग सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का भारी संकट; 94 में से 19 पद खाली, मर... Ludhiana Crime News: भरोसे का कत्ल; काम करने वाली नौकरानी ने मालकिन की अलमारी से पार किए लाखों के गह...

जौनपुर अटाला मस्जिद विवाद: हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता को मिली धमकी, हाईकोर्ट ने कहा- दें सिक्योरिटी

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के अटाला मस्जिद का मामला फिर से गरमाने लगा है. अभी तक यह मामला कोर्ट के अंदर चल रहा था, लेकिन अब इस मामले में याचिकाकर्ता को कोर्ट के बाहर जान से मारने की धमकी भी मिलने लगी है. इस संबंध में याचिकाकर्ता ने पहले जौनपुर के डीएम-एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने हाईकोर्ट में अर्जी लगाई. अब हाईकोर्ट ने जौनपुर के डीएम को पीड़ित की सुरक्षा के आदेश दिए हैं.

बता दें कि जौनपुर के अटाला मस्जिद को मूल रूप से मंदिर होने का दावा करते हुए स्वराज वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. आरोप लगाया था कि पहले यह अटाला मंदिर था. मुस्लिम समाज के लोगों ने इस मंदिर में लगी मूर्तियों को तोड़ कर यहां मजार बना दिया. इसी आधार पर संतोष मिश्रा ने कोर्ट से विवादित अटाला मस्जिद के सर्वे कराने की मांग की है. हालांकि कोर्ट की नोटिस के बाद मुस्लिम पक्ष ने इस अर्जी का विरोध करते हुए याचिका खारिज करने की मांग की है.

15 अप्रैल को होगी मामले की अगली सुनवाई

इसी के साथ वक्फ़ अटाला यानि मुस्लिम पक्ष ने एक निगरानी याचिका भी दायर की है. वहीं हिन्दू पक्ष ने इसे खारिज करने की मांग की है. फिलहाल इस मामले की सुनवाई एडीजे फोर्थ की अदालत में लंबित है.मंगलवार को इस मामले में सुनवाई भी हुई. इसमें मुस्लिम पक्ष ने तर्क दिया कि सुप्रीम कोर्ट में वर्शिप एक्ट का मामला लंबित है. इसलिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद ही इस मामले की सुनवाई हो. हालांकि कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए 15 अप्रैल की तिथि मुकर्रर की है.

हाईकोर्ट ने दिया सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश

इस बीच याचिकाकर्ता को कई लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है. पीड़ित ने एसपी और डीएम को इस संबंध में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद पीड़ित ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई. कहा कि आरोपी उन्हें मुकदमे से पीछे हटने के लिए डरा धमका रहे हैं. मुकदमा नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. हाईकोर्ट ने पीड़ित की अर्जी पर सुनवाई करते हुए जौनपुर के डीएम को दिशा निर्देश दिए हैं. इसमें पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है.