ब्रेकिंग
DGCA Bribery Case: डीजीसीए के डिप्टी डीजी समेत दो लोग गिरफ्तार, रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई का बड़ा ... मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने... ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य बंद! जहाजों पर फायरिंग से दुनिया भर में हड़कंप, क्या भारत... "मुझे झालमुड़ी खिलाओ..." बंगाल की सड़कों पर पीएम मोदी का देसी अंदाज, काफिला रुकवाकर चखा मशहूर स्नैक ... Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर 2 अमेरिकी नागरिक हिरासत में, चेकिंग के दौरान बैग से मिला Garmi... India's First Semiconductor Unit: ओडिशा में देश की पहली 3D सेमीकंडक्टर पैकेजिंग यूनिट का शिलान्यास; ... TMC vs I-PAC: चुनाव के बीच ममता बनर्जी और I-PAC में ठनी? जानें क्यों TMC के लिए गले की फांस बनी प्रश... Wedding Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदली, गैस सिलेंडर लीक होने से लगी भीषण आग; 1 की मौत, 4 गंभ... Muzaffarnagar: दिल्ली के 'बंटी-बबली' मुजफ्फरनगर में गिरफ्तार, फर्जी CBI अधिकारी बनकर करते थे लाखों क... LPG Crisis: 'अब नहीं आऊंगा दोस्त...' सूरत में एलपीजी संकट के बीच प्रवासी युवक का छलका दर्द, सोशल मीड...

IIT स्टूडेंट के साथ धोखा! 10वीं फेल ने खरीदे अकाउंट्स, उसमें ट्रांसफर करवाए लाखों रुपए और क्रिप्टो में लगा दिया पैसा

साइबर ठगी के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं. ठग पहले आम लोगों को अपना निशाना बनाते थे, लेकिन अब उन्होंने पुलिस, बैंक मैनेजर और पढ़े-लिखे लोगों को भी अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है. अब नया मामला दिल्ली से सामने आया है, जहां एक IIT स्टूडेंट को साइबर ठग ने डिजिटल अरेस्ट कर लिया. हैरानी वाली बात तो ये है कि ठगी करने वाला शख्स 10वीं फेल है और उसने एक IIT स्टूडेंट को जाल में फंसा लिया.

IIT दिल्ली के B.TECH फाइनल ईयर के स्टूडेंट से 10वीं फेल साइबर ठग ने 4.33 लाख रुपये ठग लिए. पुलिस ने साइबर ठग को चेन्नई से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले मदन लाल के रूप में हुई है. मदन एक चीनी नागरिक के कॉन्टेक्ट में था. मदन ने पीड़ित छात्र को हांगकांग के एक नंबर से कॉल किया था और छात्र से पैसे ठगे थे.

DHL कूरियर सर्विसेज से आया फोन

मदन पहले बैंक अकाउंट्स खरीदता था. इसके बाद वह ठगी के पैसे अकाउंट्स में डलवाता था. फिर वह डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके क्रिप्टो करेंसी (USDT) खरीद लेता था. पीड़ित छात्र ने इस मामले की शिकायत पिछले साल दर्ज कराई थी. उसने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उसे DHL कूरियर सर्विसेज की ओर से एक फोन आया था. उससे कहा गया कि उसके नाम से बैन चीजों का पार्सल बीजिंग भेजा रहा है.

4.33 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए

कॉल करने वाले ने अपने आप को पुलिस और ईडी अधिकारी बताया और उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया. ठग ने छात्र से थोड़े-थोड़े कर 4.33 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए थे. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एक-एक कड़ी जोड़ी तो पता चला कि पीड़ित को हांगकांग से कॉल कराई गई थी. इसके बाद पुलिस मदन तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया. मदन पर पहले भी एक मामला दर्ज है.