ब्रेकिंग
Jharkhand Politics: जमशेदपुर हत्याकांड पर गरमाई सियासत, आदित्य साहू बोले- निर्दोष को फंसाना बंद करे ... Jamshedpur Bandh: हिमांशु हत्याकांड के बाद भड़का शहर, बढ़ते अपराध के विरोध में कल जमशेदपुर बंद का आह्व... Dr. Samuel Hahnemann Death Anniversary: रांची में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक को दी गई श्रद्ध... Mohali News: रोपड़ नहर हादसा, अंतिम संस्कार के दौरान मां और ससुराल पक्ष में हुई तीखी बहस; जांच जारी PSEB Open School Admission 2026: 10वीं-12वीं ओपन स्कूल दाखिले का शेड्यूल जारी, बिना लेट फीस के इस ता... Gold & Silver Rate Today: जालंधर में सोना-चांदी के दाम जारी, चेक करें आज का ताजा भाव Amritsar Central Jail News: नशा तस्करी में जेल वार्डर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अफीम और मोबाइल बरामद Jalandhar Driving Test Center: तकनीकी खराबी से 3 घंटे तक ठप रहा सर्वर, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परेश... Gurdaspur Post Office News: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की बड़ी पहल, छुट्टियों के दिन भी खुले रहेंगे गुरदा... Punjab Congress News: पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष; चन्नी को ...

Noida Crime: नोएडा के बैंक्वेट हॉल में फिल्मी स्टाइल में चोरी, सूट-बूट पहनकर आया चोर 5 लाख लेकर फरार

नोएडा के सेक्टर 49 स्थित डायमंड क्रॉउन बैंक्विट हॉल में एक सगाई समारोह के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जश्न के माहौल के बीच एक शातिर चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया. सूट बूट पहनकर आए चोर ने लड़की पक्ष का करीब 5 लाख रुपए की नगदी से भरा बैग चंद सेकंड में गायब कर दिया और मौके से फरार हो गया. इस घटना की भनक किसी को नहीं लगी, लेकिन जब कुछ देर बाद पीड़ित पक्ष का ध्यान बैग की तरफ गया तो उनके होश उड़ गए.

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है. बैंक्विट हॉल में सगाई की रस्म चल रही थी लड़की और लड़के पक्ष के लोग खुशी के माहौल में व्यस्त थे इसी दौरान एक युवक जो देखने में पूरी तरह मेहमान जैसा लग रहा था. सूट बूट पहनकर हाल में दाखिल हुआ और बड़े आराम से पहले इधर-उधर घूमता रहा और माहौल का मजा लेता रहा इसी दौरान उसकी नजर उसे बैग पर पड़ी जिसमें नगदी और कुछ ज्वेलरी रखी हुई थी.

सीसीटीवी में कैद घटना

मेहमानों की तरह आए इस शातिर चोर ने पहले सगाई समारोह में खाने का लुफ्त उठाया और जब पेट भर गया तो उसने उसे बैग को बड़े ही शातिर तरीके से उठाया और मौके से फरार हो गया. लेकिन यह घटना बैंक्विट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी में भी देखा जा रहा है कि एक युवक सूट बूट में आता है और कुछ देर इधर-उधर घूमता है और फिर मौका देखकर बैग उठाकर बाहर निकल जाता है, जिससे साफ है कि उसने पहले से पूरी योजना बना रखी थी. यही वजह रही कि वह बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देने में सफल रहा.

पीड़ित पक्ष ने पुलिस में दी शिकायत

घटना की कुछ देर बाद जब पीड़ित पक्ष का ध्यान उसे बैग पर गया और बैग नहीं मिला तो उनके होश उड़ गए इधर-उधर काफी तलाश में पर भी बैक नहीं मिला जिसके बाद बैंक्विट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया. जिसमें सूट बूट पहन कर आए चोर की वारदात कमरे में कैद हो गई. पीड़ित परिवार ने सेक्टर 49 थाने में शिकायत दी है. थाना प्रभारी का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. बैग में कितने रुपए और ज्वेलरी हैं, इसका अभी पता नहीं चल पाया है. क्योंकि सगाई समारोह का कार्यक्रम था उसमें इतना कैश और ज्वेलरी लाने की कोई जरूरत नहीं पड़ती है. लेकिन फिर भी पुलिस हर पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. लड़के पक्ष के लोग दिल्ली के रहने वाले थे, जबकि लड़की पक्ष के लोग नोएडा के रहने वाले हैं.