ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

LPG Crisis: ‘अब नहीं आऊंगा दोस्त…’ सूरत में एलपीजी संकट के बीच प्रवासी युवक का छलका दर्द, सोशल मीडिया पर वायरल

Surat LPG Crisis: मिडिल-ईस्ट जंग का असर जहां देशभर में देखने को मिल रहा है. वहीं सूरत से एक युवक का भावुक करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में युवक की आंखों में बेबसी के आंसू हैं, चेहरे मायूसी साफ दिखाई दे रही है. हाथ में बैग लिए रेलवे स्टेशन की ओर भागता हुआ युवक बोल रहा है ‘अब नहीं आऊंगा दोस्त बोल देना, अब नहीं आऊंगा’. इस वीडियो को जिसने में भी देखा हैरान रह गया

वीडियो सूरत के उधना स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां से युवक अपने जिले, अपने घर आने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचा था. लेकिन एलपीजी संकट ने दूसरे राज्यों में काम कर रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. वापस लौटता युवक बेहद भावुक होकर कह रहा है कि अब वापस नहीं आऊंगा, अब नहीं आऊंगा, बता देना.’ उसकी आवाज में बेबसी, उसका दर्द झलकता है. ऐसे ही हजारों लोग काम की तलाश में परदेश जाते हैं और फिर काम न मिलने या रोजगार छिनने के बाद घर लौट जाते हैं.

गैस सिलेंडर की कमी

गैस की कमी का सीधा असर इंडस्ट्री पर पड़ा है, जिसका सबसे ज्यादा असर सूरत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री पर पड़ा है. कंपनियों में काम करने वाले अब तक करीब 30 प्रतिशत मजदूर, यानी लगभग 3 लाख लोग, शहर छोड़ चुके हैं. यही नहीं की, गैस के संकट से सिर्फ मजदूर ही प्रभावित हो रहे हैं, इसका असर उत्पादन पर भी साफ दिखाई पड़ रहा है, जो पहले रोजाना 6.5 करोड़ मीटर था, वह घटकर 4.5 करोड़ मीटर रह गया है. औसतन हर दिन करीब 15 हजार गैस सिलेंडर की जरूरत होती है, लेकिन सप्लाई सुस्त रहने से संकट गहराता जा रहा है. हालात सुधरे के आसार नहीं दिख रहे है. यही वजह है कि मजदूर पलायन के लिए मजबूर हैं.

क्यों उमड़ी भीड़?

हालांकि, सूरत के उधना स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़ के पीछे की वजह एलपीजी संकट ही माना जा रहा है. बीते एक-दो महीनों से एलपीजी की कमी के चलते मजदूरों का पलायन जारी है, जिसकी वजह से रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ी हैं. छुट्टियों और गैस संकट, दोनों कारणों ने यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ा दी है, जिससे रेलवे की व्यवस्थाएं कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं.