ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस... झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर घमासान, देश के हालात की बांग्लादेश से तुलना पर बीजे...

Ahmedabad Blast: अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 लोगों की मौत, 15 घायल

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया है, जिसमें आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि यह धमाका इतना भीषण और शक्तिशाली था कि इसकी आवाज घटनास्थल से लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुट गई है।

हादसे के कारणों का नहीं चला पता, आला अधिकारी मौके पर

दुर्घटना स्थल पर जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि यह भीषण हादसा किस वजह से हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीमें हादसे के कारणों की जांच में जुट गई हैं।

पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में हुए इस हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “…दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रहा है।”

इसके साथ ही, केंद्र सरकार ने पीड़ितों के लिए आर्थिक मदद की भी घोषणा की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।