ब्रेकिंग
International Yoga Day Ambikapur: अंबिकापुर में योगमय हुआ छत्तीसगढ़; सीएम विष्णु देव साय ने 5 हजार ल... Protocol Violation in Bemetara: योग दिवस कार्यक्रम में प्रशासन की चूक; पोस्टर से साजा विधायक का फोटो... NEET-UG 2026 Raipur: रायपुर में नीट परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट; 25 केंद्रों पर बायोमेट्रिक जांच के बा... Koriya Illegal Mining News: अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन; 9 वाहन जब्त, कारोबारियों मे... Rahul Gandhi in Chhattisgarh: राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा; 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्य... Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार जारी; मौसम विभाग ने बताया कब तक होगी एंट... GPM Crime News: मरवाही में पुलिस बनकर आए बदमाशों ने व्यापारी को किया अगवा; बंदूक की नोक पर ले उड़े क... Child Labour Rescue in Mahasamund: आयोग की अध्यक्ष ने पिकअप वाहन से छुड़ाए 6 बच्चे; बैंड पार्टी के खि... NEET-UG Re-Exam Raipur: जेल की सलाखों से परीक्षा केंद्र तक; हत्या के आरोपी छात्र ने कड़ी सुरक्षा में ... NEET-UG 2026 Durg & MCB: दुर्ग और मनेंद्रगढ़ में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट पुनर्परीक्षा संपन्न; बायोमेट...

इमीग्रेशन सेंटर संचालक से 1 करोड़ से अधिक की ठगी, दंपति नामजद

एक इमीग्रेशन सैंटर के संचालक को सी.ओ.एस. सर्टिफिकेट दिलवाने की आड़ में उसके साथ 1 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले एक दंपति के खिलाफ थाना सिविल लाइन्स पुलिस ने केस दर्ज किया है। नवप्रीत सिंह निवासी अजीत रोड ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वह अजीत रोड पर वीजा प्वाइंट नाम से इमीग्रेशन केंद्र चलाता है। उसने बताया कि उसने सी.ओ.एस. सर्टीफिकेट हासिल करने के लिए आरोपी बरिंद्र सिंह व उसकी पत्नी गुनीत कौर निवासी लुधियाना के साथ बातचीत की।

आरोपियों ने उससे सर्टीफिकेट बनवाकर देने के लिए 1 करोड़ 5 लाख रुपये ले लिए लेकिन बाद में जाली सी.ओ.एस. लैटर जारी करवा दिया। इसके बारे में उसे बाद में पता चलने पर उसने उक्त आरोपियों से अपने पैसे वापिस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से इंकार कर दिया। ऐसा करके उक्त दंपति ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों में केस दर्ज कर लिया है व अगली कार्रवाई की जा रही है।