ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

नेहरू-गांधी भी थे प्रयागराज की इस कचौड़ी के दीवाने, महाकुंभ में आप भी लें इसका स्वाद

प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है. 13 जनवरी को पहले शाही स्नान के साथ-साथ महाकुंभ के धार्मिक मेले की शुरुआत हो जाएगी. यहां न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं. इस बार महाकुंभ में करीबन 40 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है. प्रयागराज में लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

महाकुंभ में स्नान-दान करने आने वाले लोग यहां की फेमस कचौड़ी खाना बिल्कुल नहीं भूलते हैं. बता दें कि प्रयागराज में 170 साल पुरानी नेतराम मूलचंद की दुकान है. नेहरू और गांधी से लेकर बिग बी तक, सभी लोग इस कचौड़ी के दीवाने हैं. अगर आप भी महाकुंभ जा रहे हैं तो यहां की कचौड़ी का मजा लेना बिल्कुल भी न भूलें.

देसी घी से तैयाक होती है कचौड़ी

इस दुकान की खासियत यही है कि यहां कचौड़ी शुद्ध देसी घी से बनाई जाती हैं. इन कचौड़ियों के अंदर उड़द दाल और मसालों की स्टफिंग की जाती है. कहा जाता है कि इस दुकान की शुरुआत लाला नेतराम ने की थी और अब पांचवी पीढ़ी ये दुकान संभाल रही है. अमिताभ बच्चन भी यहां कि कचौड़ी और जलेबी का लुत्फ उठा चुके हैं.

 

इन चीजों के साथ मिलती है कचौड़ी

यहां पूड़ी (कचौड़ी) की थाली 80 रुपए में मिलती है. इस थाली में देसी घी की तैयार की गईं 4 पूड़ी, तीन सब्जियां और आं से बनी खास चटनी दी जाती है. इन सब्जियों के अलावा, कद्दू-आलू और मटर पनीर या छोले जैसी चीजें भी रहती हैं.

सुबह से लगने लगती है भीड़

नेतराम मूलचंद की इस दुकान पर आपको कचौड़ी के अलावा भी कई सारी चीजें मिलेंगी. इसमें गुलाब जामुन, काला जाम, रसमलाई, मालपुआ, बालूशाही, मोतीचूर के लड्डू, मलाई रोल और गुजिया जैसी कई स्वीट डिश के स्वाद लेने का मौका मिलेगा. शाम के स्नैक्स के तौर पर यहां समोसा भी खूब बिकता है. सुबह 7 बजे से ही यहां लोगों की भीड़ लगने लगती है.

प्रयागराज में आप स्नान-दान करके थोड़ी फुर्सत पाएं तो यहां की कचौड़ी और जलेबी का स्वाद लेना बिल्कुल न भूलें. एक बार खाने पर आप इसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे.