ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

पाकिस्तान: बलूचिस्तान में पुलिस चौकी पर हमला, गोला-बारूद के साथ मोटरसाइकिल तक छीन ले गए उग्रवादी

पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को हथियारबंद उग्रवादियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला किया. उन्होंने पास की एक सीमेंट फैक्ट्री की मशीनरी और उपकरणों को भी आग लगा दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बलूचिस्तान के मस्तुंग शहर में हुई. पुलिस चौकी पर हमला करने के बाद जब उग्रवादी भाग रहे थे, तब उन्होंने पास की एक सीमेंट फैक्ट्री में आग लगा दी.

एक पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि यह हमला उस समय हुआ जब सुरक्षाकर्मी पुलिस चौकी पर ड्यूटी बदल रहे थे. हथियारबंद उग्रवादियों ने बंदूकें, गोला-बारूद, वायरलेस सेट, मोटरसाइकिल छीन ली और सीमेंट फैक्ट्री में उपकरणों में आग लगा दी. साथ ही उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही आतंकवादी भाग गए. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ.

BLA और सेना के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी

सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को प्रतिबंधित अलगाववादी समूहों के सदस्य होने के संदेह में सशस्त्र आतंकवादियों ने खुजदार में भी इसी तरह का हमला किया, जो बलूचिस्तान प्रांत के दूरदराज के इलाके में स्थित है. उन्होंने बताया कि खबरों के मुताबिक आतंकवादियों ने वहां से भागने से पहले एक बैंक लूट लिया और एक पुलिस स्टेशन को जला दिया. अशांत बलूचिस्तान प्रांत में ऐसी घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं.