ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

पैसों की तंगी से है परेशान…तो जरूर करें इस मंदिर में दर्शन और चढ़ा दें एक सिक्का!

भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है. यहां के मंदिरों के रहस्य और चमत्कारों की कहानियां प्रचलित हैं, तो कुछ आस्था और विश्वास के चलते दुनिया भर में प्रचलित हुए हैं. ऐसा ही एक मंदिर धन के देवता कुबेर का है. लोगों का मानना है कि इस मंदिर में दर्शन करने से व्यक्ति की गरीबी दूर होती है. इसके अलावा यहां सिक्का चढ़ाने के साथ और भी परंपराएं है.

कहां है ये मंदिर?

धन के देवता कुबेर देव का यह मंदिर देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है. इस मंदिर को जागेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है. यहां रोजाना बहुत से श्रद्धालु गरीबी से छुटकारा पाने की इच्छा से आते हैं.

मिलता है गरीबी से छुटकारा

कहते हैं जिस व्यक्ति पर कुबेर देव की कृपा हो जाए, तो उसे धन, यश, कीर्ति आदि की प्राप्ति होती है. इस मंदिर में रोजाना लोग अपनी इच्छाओं को लेकर पहुंचते हैं और पूजा- पाठ करते हैं. मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से व्यक्ति को धन लाभ के साथ तरक्की मिलती है और जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

सोने चांदी के सिक्के चढ़ाना

कुबेर देव के इस मंदिर में लोग दर्शन करने के अलावा सोने या चांदी के सिक्के चढ़ाते हैं और पूजा करने के बाद सिक्के को पीले रंग के कपड़े में बांधकर घर ले जाते हैं. लोगों का मानना है कि यहां दर्शन करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है. वहीं जब मनोकामनाएं पूरी होती हैं, तब लोग यहां कुबेर देव को खीर का भोग भी लगाते हैं.

मंदिर के इतिहास

जागेश्वर धाम परिसर में स्थित 125 मंदिर समूह में से एक धन के देवता कुबेर का मंदिर विराजमान है. यह भारत का आठवां कुबेर मंदिर है. यह मंदिर भी 9वीं शताब्दी का बताया जाता है. प्राचीन काल का कुबेर देव का मंदिर भक्तों के लिए आस्था का मुख्य केंद्र है. शक्ति रूप में यहां एकमुखी शिवलिंग में कुबेर भगवान यहां विराजमान हैं.