ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

प्यार, रेप, शादी फिर घर से निकाला, UP पुलिस के सिपाही ने दिया ऐसा दर्द; कमिश्नर को बताई आपबीती

यूपी के कानपुर में एक महिला ने पनकी थाने में तैनात सिपाही पर पहले रेप फिर शादी और प्रताड़ित करने के साथ घर से निकलने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि महिला का आरोप है कि थाने में तैनात हेड कांस्टेबल ने पहले प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया. पीड़िता ने बताया कि हेड कांस्टेबल ने प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराया और फिर शादी से मुकर गया, जिसकी शिकायत उसने पुलिस अधिकारियों को दी.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर निवासी पीड़ित युवती ज्योति ने बताया कि कौशांबी का रहने वाला अभिषेक यूपी पुलिस में सिपाही है और कानपुर के पनकी थाने में तैनात है. युवती ने सिपाही पर आरोप लगाते हुए बताया कि अभिषेक ने शादी का झांसा देकर उससे प्यार के जाल में फसाया इसके बाद उसका शारीरिक शोषण किया.

प्रेग्नेंट होने पर करवा दिया अबॉर्शन

महिला ने बताया कि जब युवती प्रेग्नेंट हुई तो अभिषेक ने उसका अबॉर्शन भी करवा दिया. साथ ही शादी न करने की बात कह दी इसके बाद ज्योति ने पनकी थाने में आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया, जिसके चलते अप्रैल 2023 में मुकदमे से बचने के लिए आरोपी कांस्टेबल ने उससे शादी का नाटक किया और अब वह उसे रखना नहीं चाहता है. महिला ने बताया कि शादी के 3 महीने बाद अभिषेक ने उसे घर से भगा दिया.

कमिश्नर को बताई आपबीती

पीड़िता ने कानपुर कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर अपनी जान और इज्जत का हवाला देते हुए न्याय की गुहार लगाई है. महिला ने थाने में पहुंचकर कहा कि इतना सब हो जाने के बाद भी अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो मैं अपनी जान दे दूंगी. महिला ने यह भी बताया कि पनकी थाने में कांस्टेबल के खिलाफ दर्ज मुकदमों में गंभीर धाराओं में भी सिपाही को राहत दे दी गई और उसकी अरेस्टिंग नहीं की गई है.