ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

संजय राउत के बंगले के बाहर संदिग्ध ‘रेकी’ के मामले में पुलिस दो संदिग्धों को छोड़ा

महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत के बंगले के बाहर संदिग्ध रेकी (टोह लेने) के सिलसिले में चार लोगों से पूछताछ की और बाद में यह साफ होने पर उन्हें छोड़ दिया कि वे एक दूरसंचार नेटवर्क सेवा कंपनी के कर्मचारी हैं. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी थी कि ये लोग दूरसंचार नेटवर्क सेवा कंपनी इंस्टा आईसीटी सॉल्यूशन के कर्मचारी है और क्षेत्र में नेटवर्क के संबंध में शनिवार को निरीक्षण कर रहे थे.

निरीक्षण करते समय उन पर शक हुआ, तो पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार लोगों से पूछताछ की गई और कंपनी में उनकी भूमिका एवं पद की पुष्टि किए जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है.

क्या है पूरा मामला?

भांडुप इलाके में सुबह करीब साढ़े नौ बजे शिवसेना (उबाठा) नेता के बंगले मैत्री के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग देखे गए. इसे संदिग्ध पाते हुए बंगले के बाहर इंतजार कर रहे कुछ लोगों ने राउत के छोटे भाई विधायक सुनील राउत को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया.

पुलिस ने बताया था कि दोपहिया वाहन पर आए दो लोग वहां से गुजरते समय कुछ देर तक वहां रुके थे. जिसके बाद लोगों को उन पर शक हुआ और पुलिस को बुलाया गया. कांजुरमार्ग थाने से पुलिस की एक टीम इसके कुछ ही देर बाद घटनास्थल पर पहुंची और उसने जांच शुरू की. संदिग्धों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ की और पाया कि ये लोग दूरसंचार नेटवर्क सेवा कंपनी इंस्टा आईसीटी सॉल्यूशन के कर्मचारी है और क्षेत्र में नेटवर्क के संबंध में शनिवार को निरीक्षण कर रहे थे.

पुलिस ने की थी 8 टीमें गठित

इस मामले में पुलिस ने तत्पर्ता दिखाते हुए, इसकी जांच के लिए 8 टीमों का गठन किया था. पहले भी महाराष्ट्र में कई नेताओं और नामी लोगों को धमकी मिल चुकी है. कुछ महीने पहले ही बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद महाराष्ट्र पुलिस सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरत रही है.