ब्रेकिंग
भोपाल नगर निगम में बड़ा घपला: करोड़ों के फर्जीवाड़े के आरोपी तोमर को बनाया कंप्यूटर शाखा प्रभारी Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट

अफसर नहीं सुनते…बीजेपी के सहयोगी संजय निषाद ने की सीएम योगी से शिकायत

यूपी बीजेपी में अंदरूनी कलह जारी है. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सीएम योगी से अफसरों की मनमानी की शिकायत कर रहे हैं. गुरुवार को संजय निषाद ने सीएम योगी से मुलाकात की है. इस दौरान उन्होंने सीएम से अधिकारियों की शिकायत की. संजय निषाद ने कल यानी बुधवार को ही कहा था कि अफसर नहीं सुनते, सीएम योगी से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे.

संजय निषाद ने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अफसरों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. उन्होंने ये भी कहा था कि अफसरों के न सुनने का असर चुनाव पर पड़ता है. संजय निषाद बेटे की सुरक्षा हटाए जाने से भी नाराज थे. अफसरों के कामकाज पर अपने बयानों में संजय निषाद लगातार हमलावर थे. उनके बेटे और बीजेपी विधायक सरवन निषाद ने सुरक्षा को लेकर CM को पत्र लिखा था.