ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामूली सड़क हादसे के बाद एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर उसे पूरी रात बंधक बनाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया गया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से दागा और पेचकस से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह सनसनीखेज घटना पटेल नगर कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

स्कूटी सवारों ने विवाद के बाद किया अपहरण

कैनाल रोड, जाखन निवासी आजाद सिंह रावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह केबल नेटवर्क का काम करते हैं। रात में काम खत्म कर वह लालपुल के पास से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें स्कूटी सवार अंकित व साहित और आजाद सिंह को चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद स्कूटी सवार अंकित उसके साथ विवाद और गाली-गलौज करने लगा।

निरंजनपुर फल मंडी में बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने आजाद के शरीर पर कई जगहों पर दांत से काट लिया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर निरंजनपुर फल मंडी की एक दुकान में ले जाया गया। आरोप है कि वहां पर आजाद को थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया। मारपीट के साथ-साथ उसे गर्म लोहे की रॉड से दागा गया, बिजली के झटके दिए गए और उसके प्राइवेट पार्ट पर पेचकस से वार किया गया।

चकमा देकर बचाई जान, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

पीड़ित के मुताबिक तड़के सुबह करीब 3 बजे जब आरोपियों का ध्यान उस पर से हटा, तो वह किसी तरह से वहां से पैदल भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। इसके बाद उसने परिजनों को इस खौफनाक वारदात की जानकारी दी। परिजनों ने उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पटेल नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।