ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा एलिवेटेड रोड पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यातायात सुचारू कराने जा रहे दो ट्रैफिक सिपाही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के कुछ ही देर बाद भागने के प्रयास में ट्रक भी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक कंटेनर से जा भिड़ा, जिससे ट्रक चालक की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सिपाहियों को टक्कर मारने के बाद कंटेनर में घुसा ट्रक

यह हादसा सोमवार सुबह करीब चार बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक ने पहले ड्यूटी पर जा रहे दोनों ट्रैफिक सिपाहियों को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण ट्रक कुछ ही दूरी पर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। बाद में बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद केबिन काटकर चालक के शव को बाहर निकाला।

एक ट्रैफिक सिपाही की मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बर्रा एलिवेटेड रोड पर जाम लगने की सूचना मिलने के बाद नौबस्ता बाईपास पर तैनात ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र और राकेश अपनी मोटरसाइकिल से यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मूल रूप से आगरा निवासी ट्रैफिक सिपाही जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही को तत्काल कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) डॉ. विपिन टाडा और डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को हादसे की विस्तृत जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतक सिपाही और ट्रक चालक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारण एलिवेटेड रोड पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिसे बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर सामान्य कराया। फिलहाल शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।