ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

शताब्दी वर्ष की तैयारी, UP में BJP के खराब प्रदर्शन की समीक्षा… 3 दिन के लखनऊ दौरे पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार 26 जून से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक शुरू होने जा रही है. इस बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले भी शामिल होंगे. जिसके लिए दत्तात्रेय आज से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर रहेंगे. यह बैठक निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जा रही है. आरएसएस की शताब्दी वर्ष की तैयारियों के लिए प्रचारकों के साथ यहां बैठक का आयोजन किया जा रहा है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 3 दिवसीय बैठक में संघ की पूर्वी क्षेत्र के अवध, काशी, गोरक्ष और कानपुर प्रान्त के पदाधिकारी, विभाग प्रचारक शामिल होंगे. बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारी, गुरु दक्षिणा कार्यक्रम और अन्य मुद्दों पर मंथन किया जाएगा. लोकसभा चुनाव 204 के परिणाम के बाद दत्तात्रेय होसबोले का ये पहला लखनऊ दौरा है, जहां इस बैठक में संघ के इन पांचों क्षेत्र के विभाग प्रचारक शामिल होने जा रहे हैं.

प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे सरकार्यवाह

जानकारी के मुताबिक बैठक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के चारों प्रांतों के प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक, प्रांतीय टोली, के साथ ही सभी प्रचारकों और क्षेत्रीय कार्यकारिणी को आमंत्रित किया गया है. सरकार्यवाह सभी प्रचारकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई ऐसे प्रचारक भी शामिल होंगे जो पहली बार प्रचारक बने हैं.

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर होगा मंथन

इन प्रचारकों से जहां एक तरफ संघ की शताब्दी वर्ष की तैयारी को लेकर चर्चा की जाएगी वहीं दूसरी तरफ संघ की तरफ से यह भी जानने की कोशिश की जाएगी कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव का परिणाम इतना खराब कैसे हुआ है. वहीं 3 दिवसीय दौरे में बीजेपी और सरकार के साथ समन्वय बैठक की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं. दरअसल लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से 35 सीटें बीजेपी को मिली है. पार्टी के लिए यह किसी झटके से कम नहीं है. ऐसे में संघ इसको लेकर मंथन करेगा कि चुनाव के नतीजे ऐसे क्यों आए.