ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

कोर्स में शामिल होगी आपातकाल की संघर्ष गाथा… लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन में CM मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन में आज एकसाथ कई बड़ी घोषणाएं की. मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ये भी ऐलान किया कि पाठ्यक्रम में आपातकाल की संघर्ष गाथा को भी शामिल किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र बचाने वालों ने किस तरह से संघर्ष किया था, उसे आज की पीढ़ी को बताने की जरूरत है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान ऐलान किया कि लोकतंत्र सेनानियों को राज्य के सर्किट हाउस में 50 फीसदी रियायत पर आवास सुविधा 3 दिनों तक मिलेगी. बाकी के सेनानियों को सम्मान स्वरूप ताम्र पत्र प्रदान किए जाएंगे.

लोकतंत्र सेनानी को एयर एंबुलेंस सुविधा मिलेगी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस दौरान घोषणा की है कि लोकतंत्र सेनानियों को टोल नाकों पर टैक्स की छूट प्रदान होगी. साथ ही आयुष्मान कार्ड से इलाज पर हुए खर्च के भुगतान में देरी नहीं होगी. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि उपचार के लिए उन्हें बड़े अस्पताल या अन्य महानगर जाने के लिए एयर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी. गंभीर रोग या गंभीर रूप से हुई स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में यह सुविधा दी जाएगी.

एयर टैक्सी सुविधा में 25 फीसदी की छूट

लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन के मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश के दूर दराज के इलाकों तक संचालित एयर टैक्सी सुविधा में 25 फीसदी की रियायत प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की तरह सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की व्यवस्था होगी. पूर्व में 8 हजार की राशि दी जाती थी. अब यह राशि 10 हजार होगी. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि मीसा बंदियों के बच्चों/परिजनों को विभिन्न उद्योग और निवेश की योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी किया जिक्र

डॉ यादव ने कहा कि आज नवनिर्वाचित लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी आपातकाल के बारे में खुल कर वक्तव्य दिया. जिसमें मीसाबंदी के सबसे खराब काल को याद किया गया. तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जिस प्रकार से मीडिया प्रेस, आम जनता और विपक्ष दलों को जेल में डालकर खौफ पैदा किया था, उनके सामने लोकतंत्र सेनानियों ने अपने संघर्ष से सच्चे अर्थों में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को पुन: स्थापित किया.