ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...

अब आप आवश्यकता होने पर वाट्सएप से भी बुला सकेंगे 108 एंबुलेंस

जबलपुर। अभी तक स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचने के लिए 108 फोन नंबर डायल करने पर एंबुलेंस आती थी। लेकिन अब आप आवश्यकता होने पर वाट्सएप से भी 108 एंबुलेंस को बुला सकेंगे। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने एंबुलेंस सुविधा को और सरल व सहज बनाने के लिए एक वाट्सअप फोन नंबर 6269695935 निर्धारित किया है।

आवश्यक पड़ने पर संदेश प्रेषित कर एंबुलेंस की मांग कर सकेगा

 

इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति आवश्यक पड़ने पर संदेश प्रेषित कर एंबुलेंस की मांग कर सकेगा। संदेश पहुंचने के साथ ही काल सेंटर से प्रेषक की लोकेशन का पता चल जाएगा। उस तक शीघ्र ही एंबुलेंस पहुंच जाएगी। जो कि मरीज को आवश्यकतानुसार प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराएगी। आवश्यकता होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल तक पहुंचाएगी।

 

एप से समस्त अस्पतालों और रक्त संग्रहण केंद्रों को जोड़ने की तैयारी

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी के लिए 108 सिटीजन एप तैयार किया है। इस एप से समस्त अस्पतालों और रक्त संग्रहण केंद्रों को जोड़ने की तैयारी है। ताकि आकस्मिक स्थिति में एप के माध्यम से आवश्यकतानुसार नजदीकी अस्पताल और रक्त संग्रहण केंद्र की जानकारी मिल सकें।

 

108 संजीवनी और जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस को बुलाया जा सकेगा

 

इस एप से 108 संजीवनी और जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस, दोनों को आवश्यकतानुसार बुलाया जा सकेगा। 108 सेवा का संचालन करने वाली एजेंसी का मानना है कि 108 सिटीजन एप से मरीजों को अपेक्षाकृत शीघ्र अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा। गंभीर मरीजों को शीघ्र उपचार मिलने से उनकी जीवनरक्षा की संभावना बढ़ जाएगी।