ब्रेकिंग
Medical Colleges in CG: मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों और डॉक्टरों के आधे से ज्यादा पद रिक्त; बदहाल स्व... Balodabazar News: भुसड़ीपाली पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप; मनरेगा और डीएमएफ मद में गड़बड़ी की जांच की... Bastar News: बस्तर की जीवनदायिनी इंद्रावती नदी के पुनर्जीवन की नई शुरुआत; बैराजों के निर्माण और जल स... Bhilai Crime News: छावनी क्षेत्र में युवक पर कटर से जानलेवा हमला; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती Ambikapur News: अंबिकापुर में 100 करोड़ की लागत से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट; हर दिन साफ होगा 3.... Korba News: छत्तीसगढ़ पावर कंपनी के कर्मचारियों का आंदोलन; प्रमोशन में आरक्षण की मांग को लेकर किया ध... Surajpur News: बतरा डेम में नाव पलटने से बड़ा हादसा; 3 लोगों के डूबने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Kanker Naxal News: कांकेर के जंगलों में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी; नक्सलियों का डंप बरामद, हथियार औ... Bhilai Steel Plant Scrap Theft: BSP से करोड़ों की चोरी का मामला; पुलिस ने अब तक 12 आरोपी दबोचे Shibu Soren Padma Bhushan: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प...

1 जनवरी से बंद हो जाएगा 2000 रुपये का नोट, 1000 रुपये के नए नोट की होगी वापसी, जानें क्या है माजरा

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारत सरकार इन 2000 रुपये के नोटों को भी बंद करने जा रही है और 1000 रुपये (1000 Rupees Note) के नोट नए रूप में वापस आ जाएंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 8 नवंबर, 2016 की रात को देश संबोधित करते हुए 500 और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने की जानकारी दी थी. जिसके बाद भारत में 2000 रुपये (2000 Rupees Note) के नए नोट आए. अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि भारत सरकार इन 2000 रुपये के नोटों को भी बंद करने जा रही है और 1000 रुपये (1000 Rupees Note) के नोट नए रूप में वापस आ जाएंगे. इस तरह की खबरों ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है. लेकिन किसी भी तरह का कोई कदम उठाने से पहले इन खबरों का सच जानना भी बहुत जरूरी है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में क्या है… 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बताया जा रहा है कि 1 जनवरी, 2023 से 1000 रुपये का नया नोट आने वाला है और 2000 रुपये के नोट वापस लौट जाएंगे. वीडियो में बताया जा रहा है कि आपको सिर्फ 50 हजार रुपये ही बैंक में जमा करने की इजाजत होगी और ये इजाजत भी सिर्फ 10 दिनों के लिए ही होगी. इसके बाद 2 हजार के नोटों का कोई मोल नहीं होगा. इसलिए अपने पास 2000 रुपये के ज्यादा नोट न रखें.

क्या सच में 1 जनवरी, 2023 से बंद हो जाएंगे 2000 के नोट

1 जनवरी, 2023 से 2000 रुपये के नोट वापस होने और 1000 रुपये के नए नोट आने का दावा कर रहे इस वीडियो ने उन सभी लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, जिनके पास ये मैसेज पहुंच रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए PIB Fact Check ने दावे की पड़ताल करते हुए दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया.

PIB Fact Check की पड़ताल में क्या मालूम चला

PIB Fact Check ने अपनी जांच-पड़ताल में पाया कि वीडियो में किया जा रहा दावा पूरी तरह से फर्जी है. केंद्र सरकार (Government of India) ने 2000 रुपये के नोट को बंद करने का फैसला नहीं लिया है. PIB Fact Check ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के भ्रामक मैसेज को बिल्कुल भी फॉरवर्ड न करें.