ब्रेकिंग
Dhar Pickleball Players Success: केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धार के 4 खिलाड़ियों ने जी... Madhya Pradesh News: जबलपुर में मेले के दौरान झूले में तकनीकी लापरवाही या युवकों की गलती? पुलिस ने म... Bilaspur Atal Awas Fire: बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, रस्सी के सहारे 75 लोगों का हुआ रेस्क्यू Gariyaband Naxal Dump Seized: मैनपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 2.5 किलो का टिफिन आईईडी और यूब... Balrampur Illegal Paddy Seized: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, यूपी बॉर्डर पर 3 ट्रक... Kabirdham Baiga Children Death: कवर्धा में बैगा बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर तुलिका प्... Gariyaband Mahapanchayat News: गरियाबंद के कोकड़ी गांव में 128 गांवों के ग्रामीणों की महापंचायत, विस... Chhattisgarh Ration Card Controversy: जीवित महिला को मृत बताकर निरस्त किया राशन कार्ड, पूर्व खाद्य म... Raipur Kurud Train Service: रायपुर से कुरूद और रावघाट के लिए 10 साल बाद शुरू होगी ट्रेन सेवा, बस के ... Kawardha Khappar Yatra Security: कवर्धा में पारंपरिक खप्पर यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद, निकाला गया ...

Patna Atal Path Accident: पटना के अटल पथ पर दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 1 की मौत और 10 से अधिक घायल

पटना के अटल पथ पर रविवार की रात एक बड़ा हादसा हुआ. इसमें एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं को रौंद डाला. इस हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां कई लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. यह मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के महेशनगर का है.

⚡ लहराते हुए आ रही थी गाड़ी, हादसे के बाद 500 मीटर आगे जाकर पलटी स्कॉर्पियो

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, रविवार की देर रात काफी सारे लोग दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आई, जो काफी लहराते हुए चल रही थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था. देखते ही देखते इस गाड़ी ने सड़क के किनारे चल रहे 10 से अधिक लोगों को रौंद दिया और करीब 500 मीटर आगे जाकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस भीषण हादसे में 6 लोगों की हालत बेहद नाजुक है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 2 लोग आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

👮‍♂️ जेडीयू का झंडा लगी है गाड़ी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला

पटना पुलिस के मुताबिक, हादसे को अंजाम देने वाली स्कॉर्पियो किसी नेता की बताई जा रही है, जिस पर जेडीयू का झंडा लगा हुआ था. पुलिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके असल मालिक की पहचान करने में जुटी है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने सीज कर दिया है. पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.