ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...

Sports Gradation Certificate Haryana: खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत; CET आवेदन के लिए छुट्टियां होने के बावजूद खुलेंगे खेल कार्यालय

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट नीति में बड़े बदलावों के तुरंत बाद खिलाड़ियों को एक और बड़ी राहत दी है। राज्य के सभी जिला खेल कार्यालय शनिवार, रविवार और सोमवार (संत कबीर जयंती) के सरकारी अवकाश के बावजूद खुले रहेंगे। यह निर्णय उन पात्र युवा खिलाड़ियों की सुविधा के लिए लिया गया है जो चतुर्थ श्रेणी पदों की ‘सामान्य पात्रता परीक्षा’ (CET) के लिए आवेदन करना चाहते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई है।

📋 खेल निदेशक के कड़े निर्देश

खेल निदेशक पार्थ गुप्ता ने प्रदेश के सभी उपनिदेशकों और जिला खेल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अवकाश के दिनों में भी कार्यालय में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी करना सुनिश्चित करें। अधिकारियों को संशोधित अधिसूचना के अनुसार प्रमाण पत्र प्रक्रिया को पूरी तरह से सुगम बनाने को कहा गया है।

📜 2662 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा लाभ

वर्ष 2025 में आयोजित 27वें हरियाणा स्टेट गेम्स के पहले चरण में लगभग 8500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 2662 खिलाड़ियों ने पदक जीते थे। संशोधित स्पोर्ट्स ग्रेडेशन नीति लागू होने के बाद, इन सभी पदक विजेताओं को पहली बार ग्रेडेशन सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविन्द्र सिंह ‘मीनू बेनीवाल’ ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे खिलाड़ियों का भविष्य और अधिक सुरक्षित व उज्ज्वल होगा।