ब्रेकिंग
Narayanpur BSP Protest: माइंस प्रभावित युवाओं का नारायणपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन; BSP प्रबंधन पर ल... Kanker Panchayat News: विकास के पैसे से चाय-नाश्ता! सिंगारभाट पंचायत में फंड के दुरुपयोग का बड़ा खुला... Dhamtari News: गौमांस मिलने के मामले में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई और ... Durg Crime News: असली सोना बताकर नकली धातु बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश; दुर्ग पुलिस ने 5 ठगों को कि... JMM Training Camp: जामताड़ा-पाकुड़ में झामुमो की सक्रियता; विनोद पांडेय ने कहा- वोटर लिस्ट में नाम नही... Latehar Murder Case: महुआडांड़ में जमीन विवाद के चलते भाई ने टांगी से की भाई की हत्या; पत्नी और बेटा... Palamu Crime News: पलामू में 15 दिन से लापता महिला का मिला कंकाल; जंगल में मवेशी चराने गए लोगों ने द... Health Services in Deoghar: देवघर-दुमका हाईवे पर स्थित स्वास्थ्य केंद्र बदहाल; भवन तैयार, पर ताले मे... Hazaribagh Mango Festival: हजारीबाग में आम उत्सव की धूम; किसानों को मिला बाजार, तोतापुरी आम बना आकर्... Giridih Double Murder Case: मधुबन में पति-पत्नी की हत्या का खुलासा; भूमि विवाद और जादू-टोने के चलते ...

Rewa News: रीवा में उपयंत्री का अनोखा विरोध; विभाग से मांगी भीख मांगने की अनुमति, 10 महीने से नहीं मिला जीवन निर्वाह भत्ता

रीवा: रीवा संभाग के मऊगंज नगर परिषद में पदस्थ रहे निलंबित उपयंत्री राजेश प्रताप सिंह ने अब विभाग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। आर्थिक तंगी से परेशान उपयंत्री ने नगरीय प्रशासन के संभागीय अधिकारी को पत्र लिखकर उनसे ‘भीख मांगने की अनुमति’ मांगी है। उनका कहना है कि यदि उनके जीवन निर्वाह भत्ते का भुगतान नहीं हुआ, तो वे कार्यालय के बाहर बैठकर कटोरा लेकर भीख मांगना शुरू कर देंगे।

📋 सीएम हेल्पलाइन से जुड़ा है मामला

निलंबित उपयंत्री का आरोप है कि लगभग 10 महीने पहले सीएम हेल्पलाइन में दर्ज एक शिकायत के आधार पर उन्हें निलंबित किया गया था। यह शिकायत नगर परिषद हनुमना में नाली निर्माण कार्य से संबंधित थी। उपयंत्री का दावा है कि जिस समय निर्माण कार्य हुआ, वे मऊगंज या हनुमना में पदस्थ ही नहीं थे, बल्कि संयुक्त संचालक कार्यालय रीवा में कार्यरत थे। इसके बावजूद उन्हें बलि का बकरा बनाकर निलंबित कर दिया गया।

⚖️ हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी का आरोप

राजेश प्रताप सिंह का आरोप है कि निलंबन के इतने समय बाद भी उन्हें न तो आरोप पत्र (Charge Sheet) दिया गया और न ही विभागीय अधिकारियों ने उनके पक्ष को सुना। उन्होंने बताया कि जबलपुर हाईकोर्ट से 2 महीने पूर्व जीवन निर्वाह भत्ता जारी करने के आदेश मिल चुके हैं, लेकिन विभाग अब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पास परिवार चलाने के लिए भीख मांगने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है।

🏢 प्रशासन का पक्ष: ‘नियमों के अनुसार होगी कार्रवाई’

नगरीय प्रशासन के संभागीय अधिकारी हिमांशु भट्ट ने कहा, “राजेश प्रताप सिंह का पत्र हमें प्राप्त हुआ है। हम इसे शासन को भेजकर आगे की कार्रवाई करेंगे। 90 दिन तक चार्जशीट न मिलने पर निलंबन स्वतः समाप्त हो जाता है, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें हनुमना पदस्थ किया था, लेकिन उन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया।” अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सरकार इस विवाद का कोई समाधान निकालती है या उपयंत्री को वास्तव में अपने विरोध के लिए सड़क पर उतरना पड़ेगा।